GATE Result 2024 Declared: गेट की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (GATE Result) खबर है। इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस ने आज यानी 16 मार्च 2024 को ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इंन इंजीनियरिंग का रिजल्ट घोषित कर (GATE Result 2024) दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gate2024.iisc.ac.in, goaps.iisc.ac.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर (GATE Result 2024 Official Site) सकते हैं। साथ ही यहां आप अपना स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
GATE Result 2024
बता दें ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग परीक्षा 3 फरवरी, 4 फरवरी, 10 और 11 फरवरी 2024 को आयोजित की गई थी। परीक्षा दो पालियों में निर्धारित थी। पहला पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 12:30 बजे तक थी। जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से शाम 5:30 तक निर्धारित थी। इसके लिए कुल 6 लाख 80 हजार उम्मीदवारों ने अपना पंजीकरण करवाया था। वहीं अब अभ्यर्थियों के रिजल्ट का इंतजार खत्म हो गया है। नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।How To Check GATE Result 2024
- सबसे पहले gate2024.iisc.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर GATE Result 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
