एजुकेशन

GATE 2024 Admit Card: 3 से 11 फरवरी होगी GATE परीक्षा, gate2024.iisc.ac.in से देखें एडमिट कार्ड

GATE 2024 Admit Card Release Date and Time: भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) बैंगलोर ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग या GATE 2024 के एडमिट कार्ड या हॉल टिकट आज, 3 जनवरी को वेबसाइट gate2024.iisc.ac.in पर जारी किया जाएगा।

Image

गेट परीक्षा 2024 एडमिट कार्ड (Image - Canva)

GATE 2024 Admit Card Release Download Link: Indian Institute of Science (IISc) Bangalore Graduate Aptitude Test In Engineering or GATE 2024 Admit Card आज जारी करने वाला है। एक बार एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार gate2024.iisc.ac.in से इसे देख व डाउनलोड कर सकेंगे।

GATE 2024 Exam Date — परीक्षा तिथि

गेट परीक्षा का आयोजन अगले माह किया जाना है, परीक्षा की तारीख 3, 4, 10 और 11 फरवरीख् 2024 है। परीक्षा दो पालियों में होगी- सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक और दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक।

GATE Admit Card 2024 पर, उम्मीदवार परीक्षा केंद्रों, शहरों, परीक्षा का समय, रिपोर्टिंग समय और परीक्षा के दिन के दिशानिर्देशों का विवरण देख सकते हैं। उपलब्ध होने पर, एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का सीधा लिंक यहां साझा किया जाएगा।

एडमिट कार्ड के लिए क्रेडिंशियल

ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग या GATE 2024 परीक्षा का आयोजन भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) बैंगलोर द्वारा किया जाता है। पंजीकृत उम्मीदवार जो इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट के लिए उपस्थित होंगे, उन्हें हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि के साथ तैयार रहना चाहिए।

GATE 2024 Hall Ticket How to Download - ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • IISc GATE की आधिकारिक वेबसाइट gate2024.iisc.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर GATE 2024 Admit Card Download Link पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
  • सबमिट पर क्लिक करें और एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
  • आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

GATE 2024 Exam

GATE 2024 में दो खंड होते हैं - General Aptitude and Core Discipline (paper-specific subjects), जिसका वेटेज 15 प्रतिशत अंकों का होता है। बाकी के 85% वेटेज Core Discipline and Engineering Mathematics का होता है।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article