एजुकेशन

Free Online English Course: मात्र 30 दिन में बोल सकते हैं फर्राटेदार अंग्रेजी, इन 5 ऐप्स पर मिल रही है बिल्कुल फ्री कोचिंग

Free Online English Course For Beginners, Intermediate, Kids, Adults: यदि आपकी भी इंग्लिश में कमर ढ़ीली है, लिखना और पढ़ना तो जानते हैं लेकिन बोलने में व समझने में दिक्कत होती है तो आपको परेशान होने की जरूरत (Free Online English Course) नहीं है। यहां हम आपके लिए फ्री ऑनलाइन इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स के लिए 5 ऐप्स लेकर आए हैं। यहां जानें इंग्लिश स्पीकिंग फ्री ऑनलाइन कैसे सीख सकते हैं।

Image

Free Online English Course: यहां जानें इंग्लिश स्पीकिंग फ्री ऑनलाइन कैसे सीख सकते हैं

Free Online English Course For Beginners, Intermediate Kids, Adults:अंग्रेजी दुनिया की चौथी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषाओं में से एक है। विश्व की करीब 20 प्रतिशत आबादी अंग्रेजी (Free Online English Course) बोलती है। स्कूल कॉलेज में पढ़ाई से लेकर ऑफिस में इंटरव्यू देने तक, ऑनलाइन शॉपिंग से लेकर मैसेजेस तक अंग्रेजी भाषा की जानकारी जरूरी नहीं बल्कि अनिवार्य हो (Free Online English Course For Beginners) गई है। लेकिन यदि इसके बावजूद आपकी इंग्लिश कमजोर है या फिर इंग्लिश लिख और पढ़ लेते हैं, लेकिन बोलने और समझने में परेशानी होती है तो आपको निराश होने की जरूरत (Free Online English Course For Kids) नहीं है। यहां हम आपके लिए फ्री ऑनलाइन इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स के लिए 5 शानदार ऐप्स लेकर आए हैं। इसकी मदद से आप महज 30 दिन में फर्राटेदार अंग्रेजी बोलना सीख सकते हैं।

Fluent U

यदि आप भी फ्री ऑनलाइन इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स की तालाश में हैं तो आपके लिए Fluent U ऐप बेहतर रहेगा। इस ऐप की खास बात यह है कि यहां आपको इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स के लिए किसी प्रकार की कोई फीस नहीं देनी होती है। इस ऐप को इस्तेमाल करने का तरीका भी बिल्कुल आसान है। इस ऐप को आप प्लेस्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।

Hello English

अगर आपका इंग्लिश ग्रामर का बेसिक अच्छा है, तो आपके लिए यह ऐप शानदार रहेगा। इस ऐप की मदद से आप इंग्लिश बोलना, लिखना, पढ़ना सीख सकते हैं। इतना ही नहीं इसके लिए आपको कोई फीस भी नहीं जमा करना होगा। फ्री इंग्लिश स्पीकिंग के लिए यह ऐप सबसे बेस्ट है।

Hello Talk

हेलोटॉक ऐप सबसे पॉपुलर ऐप्स में से एक है। दुनियाभर के 150 से अधिक देशों में 40 मिलियन से अधिक लोग इस ऐप का इस्तेमाल करते हैं। इस ऐप की मदद से आप इंग्लिश में बातचीत कर सकत हैं। इतना ही नहीं आप इस ऐप के जरिए दुनियाभर में इंग्लिश बोलने वाले लोगों से टैक्सट, कॉल य वॉयस रिकॉर्डिंग में बात कर सकते हैं। इसके लिए आपको कोई फीस नहीं देना होगा। यह सबसे शानदार ऐप में से एक है।

Duolingo

इस ऐप का नाम सुनने में जितना कठिन है ठीक उतना ही आसान इससे इंग्लिश सीखना है। इस ऐप को आप अपने एंड्रॉयड फोन में बिल्कुल फ्री डाउनलोड कर सकते हैं। इस ऐप की खास बात यह है कि आपका डेली का क्लासवर्क सेव होता जाता है। इससे यदि आप एक दो दिन क्लास मिस कर देते हैं तो अगले दिन से यहीं से क्लास ले सकते हैं।

BUSUU

घर बैठ बिल्कुल फ्री इंग्लिश स्पीकिंग के लिए यह सबसे शानदार ऐप है। यहां आप इंग्लिश लिखना, पढ़ना और बोलना आसानी से सीख सकते हैं। इतना ही नहीं इस ऐप को आप बिना इंटरनेट के भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article