ETNow.in Business Conclave & Awards 2025: बिजनेस कॉन्क्लेव और अवार्ड्स 2025 के दौरान खान सर ने बहुत चौकाने वाली बात कह दी, जिसे सुनकर यकीनन हजारों या लाखों छात्रों को दुख पहुंच सकता है। उन्होंने कहा कि वे बहुत लंबे समय नहीं पढ़ाने वाले, इस कॉन्क्लेव में उन्होंने अपनी प्लानिंग बताई, वे क्या सोच रहे हैं, आगे किसके लिए काम करेंगे? जानें सब कुछ
पटना वाले खान सर ने ETNow.in Business Conclave and Awards 2025 के दौरान कहा कि पढ़ाना उनके लिए सब कुछ है, वे दिल से फौज में जाना चाहते थे, आज भी देश सेवा के लिए तैयार हैं, लेकिन फिर उन्हें उनके दोस्तों ने पढ़ाने की सलाह दी, उन्होंने जाना बच्चों को पढ़ाने से बड़ा कोई जरूरी काम नहीं।
क्या लंबे समय तक नहीं पढ़ाएंगे खान सर?
इस कॉन्क्लेव में खान सर ने कहा कि वे लंबे समय तक टीचिंग नहीं करने वाले हैं, वे आगे किसानों के लिए काम करना चाहते हैं। उनकी समस्याओं के लिए काम करना चाहते हैं, जितना हो पाएंगे उनके हक के लिए वे खड़े होंगे। इससे जुड़े एक बात (BPSC के विरूद्ध आपने काफी प्रोटेस्ट किया) पर उन्होंने कहा प्रोटेस्ट तो अभी भी चल रहा है और जब तक जीतेंगे नहीं रुकेंगे नहीं।
रिजल्ट ओरिएंटेड शिक्षक क्या है?
खान सर ने इस दौरान ये भी बताया कि शिक्षकों को रिजल्ट ओरिएंटेड होना चाहिए। ये तभी होगा जब शिक्षक और छात्र ज्यादा से ज्यादा आपस में बात करेंगे। उन्होंने कहा 'शिक्षक को पता होना चाहिए कि उसका पढ़ाया सबको समझ आया या नहीं' अगर नहीं आया तो उसे दूसरे तरीके तलाशने होंगे, लेकिन एक बार पढ़ाकर उस टॉपिक को छोड़ देना ये सही नहीं है।
खान सर ने कहा 'पढ़ाने का तरीका ऐसा होना चाहिए कि एक मजदूर अगर मजदूर करके आए और पढ़ने बैठे तो उसे भी समझ आ जाना चाहिए कि क्या पढ़ाया जा रहा है और क्यों पढ़ाया जा रहा है।
