एजुकेशन

EMRS Admit Card 2023: ईएमआरएस टीचिंग और नॉन टीचिंग परीक्षा का एडमिट कार्ड, नोट करें एग्जाम डेट

  • Authored by: आदित्य सिंह
  • Updated Dec 13, 2023, 08:49 PM IST

EMRS Admit Card 2023, EMRS Teaching & Non Teaching Admit Card 2023: एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल किसी भी वक्त टीचिंग व नॉन टीचिंग के पदों पर भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। प्रवेश पत्र जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट emrs.tribal.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। यहां देखें ईएमआरएस एग्जाम डेट 2023

Image

EMRS Admit Card 2023: यहां डाउनलोड करें ईएमआरएस का एडमिट कार्ड

EMRS Admit Card 2023, EMRS Teaching & Non Teaching Admit Card 2023: ईएआरएस टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (EMRS Admit Card) खबर है। एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल किसी भी वक्त टीचिंग व नॉन टीचिंग के पदों पर भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर (EMRS Admit Card 2023 Release Date) सकता है। यहां आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट emrs.tribal.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड (EMRS Admit Card 2023 Download) कर सकेंगे। विभाग ने हाल ही में परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी किया था।

बता दें इस बार ईएमआरएस टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ की परीक्षाएं 16 दिसंबर से 24 दिसंबर 2023 के बीच आयोजित (EMRS Admit Card 2023 Link) की जाएगी। जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक प्रिंसिपल और पोस्ट ग्रेजुएट टीचर के पदों पर भर्ती परीक्षा का आयोजन 16 दिसंबर को होगी। जबकि हॉस्टल वॉर्डेन और जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट के पदों पर भर्ती परीक्षआएं 17 दिसंबर को निर्धारित है। इसके अलावा लैब अटेंडेंट के पदों पर भर्ती के लिए एग्जाम 23 दिसंबर को है। यहां आप टेबल के जरिए ईएमआरएस परीक्षा की तारीख देख सकते हैं।

EMRS Teaching & Non Teaching Staff Exam Date 2023

ईएमआरएस टीचिंग नॉन टीचिंगएग्जाम डेट
प्रिंसिपल16 दिसंबर 2023, सुबह
पीजीटी टीचर 16 दिसंबर 2023, शाम
होस्टल वॉर्डेन17 दिसंबर 2023, सुबह
जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट 17 दिसंबर 2023
लैब अटेंडेंट23 दिसंबर 2023, सुबह
अकाउंटेंट24 दिसंबर 2023, शाम

EMRS Admit Card 2023: कुल इतने पदों पर वैकेंसी

एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल के इस भर्ती परीक्षा के जरिए टीचिंग व नॉन टीचिंग स्टाफ के कुल 10 हजार से अधिक पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें टीजीटी शिक्ष के 5660 पद, पीजीटी के 2266 पद, अकाउंटेंट के 759, हॉस्टल वार्डन पुरुष के 335, हॉस्टल वार्डन महिला के 334 और लैब अटेंडेंट के कुल 373 पद शामिल हैं। टीजीटी शिक्षक के पदों में हिंदी के 606, इंग्लिश के 671, मैथ्स के 686, सोशल स्टडीज के 670 और साइंस के 678 पद शामिल हैं। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए परीक्षा के लिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

EMRS Admit Card 2023 Download

  • EMRS की आधिकारिक वेबसाइट emrs.tribal.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर EMRS Teaching And Non Teaching Admit Card 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर से कर लें।

यदि आपको एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी प्रकार की कोई परेशानी होती है, तो तुरंत वेबसाइट पर जाकर हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर सूचित करें। तुरंत इसमें सुधार कर आपको मेल किया जाएगा।

EMRS Teaching & Non Teaching Admit Card: ये जानकारी

  1. अभ्यर्थी का नाम
  2. रजिस्ट्रेशन नंबर
  3. परीक्षा केंद्र का नाम
  4. परीक्षा केंद्र का कोड
  5. परीक्षा केंद्र का पता
  6. परीक्षा का समय
  7. परीक्षा की अवधि

EMRS Admit Card 2023 Link: एडमिट कार्ड अनिवार्य

ध्यान रहे उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल में बिना प्रवेश पत्र के एंट्री नहीं दिया जाएगा। साथ ही यहां एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड की छायाप्रति व पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ ले जाना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए एक बार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
आदित्य सिंह
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article