एजुकेशन

EMRS Teacher Recruitment 2023: टीचिंग व नॉन टीचिंग बंपर भर्ती, एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय में होगी 6329 भर्ती

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Jul 19, 2023, 02:25 PM IST

​EMRS Teacher Recruitment 2023 PDF: शिक्षकों की बंपर भर्ती के लिए तैयार हो जाइये, एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (ईएमआरएस) 6329 पदों पर भर्ती करने जा रहा है, इसके साथ ही बड़े स्तर पर शिक्षकों की भर्ती शुरू हो जाएगी।

Image

ईएमआरएस शिक्षक भर्ती 2023 पीडीएफ (image - canva)

एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (ईएमआरएस) ने टीचिंग व नॉन टीचिंग पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं, इच्छुक उम्मीदवार दस्तावेज तैयार कर लें, क्योंकि इस भर्ती अभियान के जरिये छह हजार से ज्यादा पदों पर नियुक्तियां की जानी है। ईएमआरएस ने आधिकारिक वेबसाइट पर 6329 शिक्षण और गैर-शिक्षण स्टाफ पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।

EMRS Recruitment 2023 Post Detail

  • टीजीटी के लिए 5660
  • हॉस्टल वार्डन (पुरुष) के लिए 335
  • हॉस्टल वार्डन (महिला) के लिए 334

EMRS Recruitment 2023 Last Date: इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 18 अगस्त 2023 तक या उससे पहले इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

EMRS Recruitment 2023 Selection: इन पदों के लिए चयन लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा जो ओएमआर आधारित (पेन-पेपर) मोड में आयोजित की जाएगी।

EMRS Recruitment 2023 Salary

टीजीटी: वेतन मैट्रिक्स लेवल 7 (44900 - 142400 रुपये)

अन्य टीजीटी: लेवल 6 (35400-112400 रुपये)

हॉस्टल वार्डन: लेवल 5 (29200 -92300 रुपये)

EMRS Recruitment 2023 Exam: ईएमआरएस भर्ती 2023 - परीक्षा

ईएमआरएस कर्मचारी चयन परीक्षा (ईएसएसई-2023) "ओएमआर आधारित (पेन-पेपर)" मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा का माध्यम हिंदी और अंग्रेजी दोनों होगा। हालांकि, टीजीटी, विविध श्रेणी के शिक्षकों और हॉस्टल वार्डन के मामले में, भाग VI में भाषा योग्यता परीक्षा उम्मीदवार द्वारा चुनी गई क्षेत्रीय भाषा में आयोजित की जाएगी।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article