एजुकेशन

Education News: स्कूलों को लेकर बड़ी खबर, बदल जाएगा परीक्षा का पैटर्न - अब इस तरह लिए जाएंगे एग्जाम, ऐसे में मिलेंगे नंबर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 10, 2023, 10:42 AM IST

Education News in Hindi: नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के तहत 9वीं से 12वीं तक की पढ़ाई को सेमेस्टर में कराया जाएगा। अभी तक साल में एक बार मार्च माह के आसपास फाइनल परीक्षा देनी होती ​थी, लेकिन नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत अब 9वीं कक्षा की परीक्षाएं भी दो भागों में कर दी गई हैं।

Image

नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) (image - canva)

Education News in Hindi: नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) एक बार फिर चर्चा में है। इसके तहत 9वीं से 12वीं तक की पढ़ाई को सेमेस्टर में कराया जाएगा। अभी तक साल में एक बार मार्च माह के आसपास फाइनल परीक्षा देनी होती थी, लेकिन नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत अब 9वीं कक्षा की परीक्षाएं भी दो भागों में कर दी गई हैं।

बता दें, देश की शिक्षा नीति में पिछले कुछ समय से बदलाव किया जा रहा है, जो कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के नाम से खबरों में है। रिपोर्ट के अनुसार, कक्षा 3 से 12वीं तक के लिए नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क (NCF) तैयार किया गया है, इस जल्द ही संभवत: इसी माह तक जारी कर दिया जाएगा। जानकारी के अनुसार, नया नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क 29 जुलाई तक सामने आ सकता है।

NCF जारी किए जाने के बाद किताबें तैयार किए जाने की कमेटियां गठित की जाएंगी। एनईपी के तहत, कक्षा 3 से 12 तक के लिए स्कूली शिक्षा में अब करीब 150 विषयों की किताबें तैयार की जाएंगी। सरकार की तैयारी 2024 से 2025 सत्र में एनईपी के हिसाब से नई किताबें सामने लाना है।

सेमेस्टर सिस्टम समझें

अभी तक सेमेस्टर सिस्टम ग्रेजुएशन में होता था, लेकिन अब 9वीं के बच्चे भी इस सिस्टम में पढ़ाई कर सकेंगे। बता दें, सेमेस्टर का मतलब होता है कि फाइनल परीक्षाएं दो भागों में होंंगी — पहली परीक्षा नवंबर दिसंबर के आसपास जबकि दूसरी परीक्षा मार्च अप्रेल के आस पास होगी। इस दौरान आधा सिलेबस ही एक सेमेस्टर में पूछा जाएगा, जबकि बाकी का आधा दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा में पूछा जाएगा। रही बात नंबर कैसे मिलेंगे तो बता दें, कि एनसीएफ 29 जुलाई तक जारी होगी, संभावना है कि उस ड्राफ्ट में नंबर दिए जाने की जानकारी दी जाएगी।

एनईपी 2020 का मुख्य उद्देश्य क्या है?

एनईपी 2020 का उद्देश्य स्कूली पाठ्यक्रम सामग्री को कम करना है। इसके अलावा विश्लेषणात्मक और महत्वपूर्ण सोच, अनुभवात्मक शिक्षा और रचनात्मकता पर जोर देना है। कौशल विकास पर ध्यान केंद्रित करना है और छात्रों को experiential learning व creativity का अनुभव देना है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article