Dussehra Holiday in Schools and Colleges 2023 Date: देशभर में दशहरे की एक अलग ही धूम देखने को मिलती है। भारत वर्ष में इस पावन पर्व को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया (Dussehra School Closed 2023) जाता है। मान्यता है कि नौ दिनों तक चलने वाले इस पर्व में विधि विधान से देवी भगवती की विधिवत पूजा अर्चना करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति हेती है तथा जीवन में आने वाले सभी कष्टों का निवारण (Dussehra Holiday in Schools) होता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार इस दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम ने लंकापति रावण का वध (Dussehra Holiday in UP Schools) किया था। वहीं देवी भगवती ने महिषासुर का वध कर धरती लोक को राक्षसों से मुक्त किया था।
इस पर्व को लेकर बच्चों में काफी उत्साह देखे को मिलता है। लगातार नौ दिनों तक रामलीला चलने के बाद दसवें दिन लंकापति रावण, कुभकर्ण और मेघनाथ का पुतला दहन किया जाता है। इस दौरान स्कूलों में भी अवकाश होता है। ऐसे में यूपी, बिहार के स्कूलों के छात्र लगातार दशहरा की छुट्टियों को लेकर सर्च कर रहे हैं। यहां आप जान सकते हैं कि आपके स्कूल में कब से कब तक दशहरा की छुट्टियां होंगी।
