DU Admission 2022 Latest News: डीयू एडमिशन में आज यानी 25 अक्टूबर को नया अपडेट जारी होने वाला है। राउंड 2 के लिए खाली सीटों की जानकारी आज admission.uod.ac.in पर उपलब्ध कराई जाएगी। इसी के साथ दिल्ली विश्वविद्यालय स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए सीट आवंटन और प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर देगा। इससे पहले राउंड 1 को लेकर सारी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं। डीयू एडमिशन 2022 के तहत पहले राउंड में 80,164 सीट्स अलॉट किए गए थे जबकि 72,865 उम्मीदवारों ने इन सीट्स को स्वीकार कर लिया था। राउंड 1 के लिए पहले 24 अक्टूबर की शाम तक फीस जमा करने की समय सीमा थी, जिसे त्योहार की वजह से बढ़ाकर 25 अक्टूबर कर दिया गया।
ध्यान दें, जो उम्मीदवार आज यानी 25 अक्टूबर की दोपहर 2 बजे तक एडमिशन फीस नहीं जमा कर पाएंगे वे सीएसएएस के किसी भी दौर में भाग नहीं ले पाएंगे।
शाम 5 बजे आएगी जानकारी
प्रवेश कार्यक्रम के अनुसार, राउंड 2 के लिए खाली सीटों को 25 अक्टूबर को शाम 5 बजे आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा। उसके बाद, उम्मीदवार 27 अक्टूबर (4:59 बजे) तक पाठ्यक्रम और कॉलेजों की अपनी पसंद को फिर से व्यवस्थित कर सकते हैं।
कब आएगी दूसरी सीएसएएस आवंटन सूची
दूसरी सीएसएएस आवंटन सूची 30 अक्टूबर को शाम 5 बजे जारी की जाएगी। उम्मीदवारों को आवंटित सीट 31 अक्टूबर (सुबह 10 बजे) से 1 नवंबर (4:59 बजे) के बीच स्वीकार करनी होगी।
आवेदनों का होगा सत्यापन
कॉलेज 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदनों का सत्यापन करेंगे। ऑनलाइन प्रवेश शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तिथि 3 नवंबर, शाम 4:59 बजे है।
कब शुरू होगा तीसरा दौर
दिल्ली विश्वविद्यालय के स्नातक प्रवेश का तीसरा दौर 4 नवंबर से शुरू होगा। रजिस्ट्रार विकास गुप्ता ने पीटीआई-भाषा को बताया कि दिल्ली विश्वविद्यालय के पहले दौर के आवंटन में 80,164 में से 72,800 से अधिक उम्मीदवारों ने कॉलेज और उन्हें आवंटित पाठ्यक्रम स्वीकार कर लिया है।
