एजुकेशन

DU Admission 2024: दिल्ली यूनिवर्सिटी में कब से शुरू होगा एडमिशन, जानें CUET UG का अनुमानित कट ऑफ

Delhi University UG Admission 2024: दिल्ली यूनिवर्सिटी में अंडर ग्रेजुएशन कोर्स में एडमिशन लेने के इच्छुक छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है। डीयू यूजी एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने वाली है। इस साल डीयू में एडमिशन के लिए 22 जुलाई से ही आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। डीयू के यूजी कोर्स में रजिस्ट्रेशन करने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट admission.uod.ac.in पर कट ऑफ चेक कर सकेंगे।

Image

दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन

Delhi University UG Admission 2024: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए विभिन्न यूजी प्रोग्राम में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। दिल्ली विश्वविद्यालय में यूजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के पहले चरण में लगभग 264,000 उम्मीदवारों ने कॉमन सीट अलॉटमेंट सिस्टम (CSAS) के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कराया है। विश्वविद्यालय द्वारा 31 जुलाई को रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया का दूसरा चरण शुरू किया गया था।

उम्मीदवार सीएसएएस पोर्टल के माध्यम से प्रवेश प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। यह अनुशंसा की जाती है कि उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए डीयू की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपडेट रहें। इसमें एडमिशन लेने के लिए कैंडिडेट्स को कट ऑफ जारी होने तक का इंतजार करना होगा।

DU Admission Expected Rank: अनुमानित रैंक जारी

दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए अनुमानित रैंक लिस्ट जारी हो गई है। वहीं, दिल्ली यूनिवर्सिटी की तरफ से 16 अगस्त 2024 को अंडर ग्रेजुएशन कोर्स में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू होगी। डीयू में एडमिशन के लिए ऑफिशियल वेबसाइट- admission.uod.ac.in पर जाना होगा।

दिल्ली यूनिवर्सिटी द्वारा जारी अनुमानित रैंक के जरिए छात्र यह जान सकेंगे कि किस विषय में कितने मार्क्स पर एडमिशन हो सकता है। इसके अलावा यह भी पता लगाया जा सकता है कि कितने छात्रों ने आवेदन किया है। इसमें कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम के तहत पहले राउंड के एडमिशन 16 अगस्त से शुरू होंगे।

CSAS के तहत होगा एडमिशन

सीएसएएस (यूजी)-2024 यूओडी के सभी कॉलेजों के सभी यूजी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए एकल खिड़की के रूप में काम करेगा। यूओडी कॉलेज में प्रवेश लेने के इच्छुक सभी उम्मीदवारों को केवल सीएसएएस (यूजी)-2024 के माध्यम से आवेदन करना चाहिए। इसमें कहा गया है कि केवल यूओडी (CSAS UG 2024) के आधिकारिक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से लिए गए और दिए गए प्रवेश ही वैध माने जाएंगे। सीएसएएस यूजी 2024 रजिस्ट्रेशन में तीन चरण शामिल हैं जैसे दिल्ली विश्वविद्यालय में आवेदन करना, कार्यक्रमों और कॉलेजों के लिए प्राथमिकताएं भरना और आवंटन सह प्रवेश।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article