एजुकेशन

DU Admission 2023: कब से शुरू होंगे दिल्ली विश्वविद्यालय में यूजी एडमिशन, यहां से करें चेक

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Jul 14, 2023, 11:19 AM IST

DU Admission 2023: दिल्ली विश्वविद्यालय में यूजी एडमिशन का इंतजार कर रहे छात्रों को डॉक्यूमेंट्स तैयार रखने की जरूरत है, क्योंकि जल्द ही एडमिशन का दौर शुरू होने वाला है, छात्र यहां से अनुमानित तारीख चेक करें

Image

दिल्ली विश्वविद्यालय में यूजी एडमिशन 2023 (image - canva)

DU Admission 2023 UG: दिल्ली विश्वविद्यालय में यूजी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए जल्द ही विंडो खुलने वाली है, दिल्ली विश्वविद्यालय में यूजी एडमिशन का इंतजार कर रहे छात्रों को डॉक्यूमेंट्स तैयार रखने की जरूरत है, क्योंकि जल्द ही एडमिशन का दौर शुरू होने वाला है, छात्र यहां से अनुमानित तारीख चेक कर सकते हैं। बता दें, रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया समाप्त हो गई है।

DU Admission 2023 News: शैक्षणिक सत्र 2023 का कैलेंडर जारी

दिल्ली विश्वविद्यालय में यूजी कोर्स में एडमिशन प्रक्रिया नहीं शुरू हुई है, जबकि वहीं शैक्षणिक सत्र 2023 का कैलेंडर जारी कर दिया है। ऐसे में छात्र परेशां है कि डीयू के अन्य अपडेट आ रहे हैं लेकिन यूजी कोर्स में एडमिशन को लेकर कोई खबर नहीं है। फिलहाज एक रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली विश्वविद्यालय में 16 अगस्त से पढ़ाई शुरू होने की संभावना है, लेकिन पहले बात एडमिशन की करते हैं।

देश भर के मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय में एडमिशन के लिए हाल ही में सीयूईटी यूजी परीक्षा का आयोजन किया गया था, लेकिन अभी तक परिणाम नहीं आया है, माना जा रहा है कि सीयूईटी रिजल्ट 2023 की घोषणा इसी हफ्ते कर दी जाएगी, जिसके बाद देशभर के विश्वविद्यालयों में एडमिशन विंडो खुल जाएगी।

DU Admission 2023 UG: सबको नहीं केवल इन्हें मिलेगा एडमिशन

सीयूईटी परीक्षा का आयोजन इसीलिए होता है ताकि अच्छे नंबर लाने वाले विद्यार्थियों को एडमिशन दिया जाए, ऐसे में सीयूईटी परीक्षा में मिले नंबर के आधार पर कॉलेज में एडमिशन मिलेगा। रही बात दिल्ली विश्वविद्यालय की तो एक्सपर्ट के अनुसार, इस कॉलेज में हाई स्कोर मांगा जा सकता है। बता दें, यूजी पाठ्यक्रम में डीयू अपने 68 काॅलेजों में 71 हजार सीटों पर एडमिशन करेगा।

छात्र शैक्षणिक कैलेंडर देखने या अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in पर जा सकते हैं।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article