एजुकेशन

DU Admission 2022: डीयू ने दूसरी मेरिट सूची के लिए खाली सीटों की जानकारी की साझा, यहां से देखें दूसरे अपडेट

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 26, 2022, 11:19 AM IST

DU Admission 2022: दिल्ली विश्वविद्यालय ने कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम के तहत अंडरग्रेजुएट एडमिशन राउंड 1 की खाली सीटों की जानकारी आज जारी होगी, जबकि डीयू एनसीडब्ल्यूईबी 1 कट-ऑफ 2022 जारी कर दिया गया है।

Image

DU ने दूसरी मेरिट सूची के लिए रिक्त सीटों की सूची की जारी

DU 2nd Merit List 2022: दिल्ली विवि एडमिशन 2022 से जुड़ी दो बड़ी खबर आई है — Delhi University, DU ने कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम, CSAS 2022 के तहत अंडरग्रेजुएट एडमिशन के राउंड 1 के लिए DU Admission को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है और आज, 26 अक्टूबर, 2022 को उम्मीदवारों के लिए राउंड 2 के लिए खाली सीटों की जानकारी शेयर की है। जो उम्मीदवार राउंड 1 क्लियर नहीं कर पाए थे और राउंड 2 के लिए उपस्थित हो रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in से रिक्त सीटों की जानकारी देख सकते हैं।

संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, डीयू राउंड 2 रिक्त सीटों को आज सुबह 10 बजे वेबसाइट पर जारी किया गया है। उम्मीदवार अपना विवरण दर्ज करके वेबसाइट से रिक्त सीटों को देखने के अलावा डाउनलोड भी कर सकते हैं।

पहले खाली सीटों की जानकारी 25 अक्टूबर को जारी की जानी थी, लेकिन सीट आवंटन स्वीकार करने और शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तिथि में विस्तार के कारण एक दिन देर से खाली सीटों की जानकारी शेयर की गई। इच्छुक उम्मीदवार राउंड 2 की खाली सीटें du.ac.in के अलावा admission.uod.ac.in पर से भी देख सकते हैं।

DU Admission 2022 में, लगभग 59,100 छात्रों ने अपने प्रवेश शुल्क का भुगतान करके CSAS के पहले दौर में सफलतापूर्वक प्रवेश ले लिया है। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, कॉलेज और पाठ्यक्रम स्वीकार करने वाले 72,800 छात्रों में से लगभग 59,000 ऐसे थे जिन्होंने फीस के साथ अपना प्रवेश प्राप्त किया।

जिन उम्मीदवारों ने राउंड 1 में अपना प्रवेश सुरक्षित कर लिया है, वे 27 अक्टूबर तक अपनी वरीयता को अपग्रेड और दोबारा से व्यवस्थित करने के लिए कह सकते हैं।

कब आएगी दूसरी मेरिट लिस्ट

डीयू की दूसरी मेरिट लिस्ट 30 अक्टूबर 2022 को शाम 5 बजे जारी की जाएगी। उम्मीदवारों को 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक शाम 4.59 बजे तक सीट आवंटन स्वीकार करना होगा।

उम्मीदवार ध्यान दें कि सीएसएएस 2022 की आवंटन नीति के आधार पर अपग्रेडेशन के लिए पूछने वालों को आटोमेटिक रूप से अपग्रेड किया जाएगा।

दूसरी बड़ी खबर के अनुसार, दिल्ली विश्वविद्यालय Non-Collegiate Women's Education Board (डीयू एनसीडब्ल्यूईबी 1 कट-ऑफ 2022) की पहली कट-ऑफ सूची के खिलाफ आज, 26 अक्टूबर से बीए और बीकॉम प्रवेश शुरू करेगा। जिनके पास है आवश्यक कट-ऑफ अंकों के बराबर या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले अपने फॉर्म admission.uod.ac.in या du.ac.in पर जमा कर सकते हैं।

DU NCWEB ने BA और BCom कोर्स के लिए पहली कट ऑफ लिस्ट जारी कर दी है। प्रवेश कार्यक्रम के अनुसार, पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 28 अक्टूबर, 2022 है।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article