एजुकेशन

Digilocker Maharashtra HSC Result 2026: डिजिलॉकर से ऐसे चेक करें महाराष्ट्र बोर्ड एचएससी का रिजल्ट

Digilocker Maharashtra HSC Result 2026 On results.digilocker.gov.in : महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के एचएससी का रिजल्ट जारी होने के बाद यदि वेबसाइट क्रैश होती है तो स्टूडेंट्स डिजिलॉकर results.digilocker.gov.in के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। इसके लिए नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Image

Digilocker Maharashtra HSC Result 2026: डिजिलॉकर के जरिए ऐसे चेक करें एचएससी का रिजल्ट

Digilocker Maharashtra HSC Result 2026 results.digilocker.gov.in: महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा 10 फरवरी से 11 मार्च 2026 के बीच आयोजित की गई थी। महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एंड हायर सेकेंड्री एजुकेशन (Maharashtra State Board of Secondary and Higher Secondary Education) आज यानी 2 मई, 2026 को दोपहर 1 बजे एचएससी 2026 का परिणाम जारी करने जा रहा है। रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in, mahresult.nic.in, hscresult.mkcl.org, results.digilocker.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

वहीं अक्सर रिजल्ट जारी होने के बाद लाखों की संख्या मे छात्र अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। ऐसे में रिजल्ट की वेबसाइट क्रैश हो सकती है। इस स्थिति में स्टूडेंट्स डिजिलॉकर या एसएमएस के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

Maharashtra HSC Result 2026: कुल इतने छात्र परीक्षा में शामिल

इस वर्ष राज्य भर में कुल 15,32,487 छात्रों ने एचएससी परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। इसमें 7,99,773 छात्र विज्ञान स्ट्रीम (Science) से, 3,80,692 कला स्ट्रीम (Arts) से, 3,20,152 वाणिज्य स्ट्रीम (Commerce) से, 27,378 व्यावसायिक स्ट्रीम से और 4,492 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) से थे। वहीं अब रिजल्ट जारी होने जा रहा है। छात्र डिजिलॉकर के जरिए नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

Maharashtra HSC Result 2026 By Digilocker

  • डिजिलॉकर की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.digilocker.gov.in/ पर जाएं।
  • यहां Login/Register पर वाले विकल्प पर क्लिक करें।
  • यदि आप पहले से यहां रजिस्टर्ड हैं, तो सीधे लॉगइन करें।
  • अब Maharashtra Board HSC Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर और अन्य डिटेल्स सबमिट करें।
  • मार्कशीट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
MSBSHSE Maharashtra HSC Result 2026: Check Here

Maharashtra HSC Result 2026 Marksheet: मार्कशीट पर होगी ये जानकारी

  • छात्र का नाम
  • माता पिता का नाम
  • रोल नंबर
  • डेट ऑफ बर्थ
  • विषयवार मार्क्स
  • प्राप्तांक
  • कुल मार्क्स
  • रिजल्ट का स्टेटस

यहां आप महाराष्ट्र बोर्ड एचएससी 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद चेक कर सकेंगे।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article