एजुकेशन

Delhi Police Bharti: दिल्ली पुलिस में पूर्व अग्निवीरों को मिलेंगी रिजर्व सीटें, उम्र और फिजिकल टेस्ट में भी बड़ी छूट

Constable Post Reserved for Agniveers: दिल्ली पुलिस ने पूर्व अग्निवीरों के लिए कांस्टेबल भर्ती में 20प्रतिशत पोस्ट रिजर्व रखने का फैसला लिया है। पूर्व अग्निवीरों को एज लिमिट और फिजिकल टेस्ट में भी छूट मिलेगी। दिल्ली पुलिस भर्ती के नियमों में इसके तहत बदलाव किया जाएगा। Delhi Police Bharti, Agniveer Bharti 2026, Delhi Police reserve seats for Agniveers

Image

Delhi Police Bharti

Delhi Police Bharti for Agniveers : दिल्ली पुलिस ने अग्निवीरों को बड़ा तोहफा दिया है। उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दिल्ली पुलिस भर्ती से जुड़े नियमों में बदलाव को मंजूरी दे दी है। यानी कि अब दिल्ली पुलिस भर्ती में अग्निवीरों के लिए भी सीटें रिजर्व रहेंगी। पुलिस भर्ती में पूर्व अग्निवीरों के लिए 20 प्रतिशत पोस्ट रिजर्व रखने का फैसला लिया गया है। साथ ही पूर्व अग्निवीरों को एज लिमिट और फिजिकल टेस्ट में भी छूट मिलेगी। दिल्ली पुलिस भर्ती के नियमों में इसके तहत बदलाव किया जाएगा।

अधिकारी ने दी जानकारी

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि इस फैसले से पुलिस फोर्स को ऐसे कैंडिडेट के साथ मजबूत करने की उम्मीद है जो पहले से ही डिसिप्लिन्ड, ट्रेंड हैं और जिन्हें फील्ड का अनुभव है। सक्सेना ने कहा, 'रिक्रूटमेंट नियमों में बदलाव के बाद, बड़ी संख्या में एक्स-अग्निवीर दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल के तौर पर अपॉइंटमेंट के लिए एलिजिबल होंगे।'

बताते चलें कि दिल्ली पुलिस में एग्जीक्यूटिव कैटेगरी में 42,452 पुरुष कांस्टेबल की मंजूर स्ट्रेंथ है, जिसका मतलब है कि भर्ती किए गए पुरुष कांस्टेबल को पुलिस स्टेशनों और शहर की पुलिस की दूसरी यूनिट्स में लॉ एनफोर्समेंट, क्राइम कंट्रोल उपायों और दूसरी फील्ड ड्यूटी के लिए पोस्ट किया जाता है। उन्हें डायरेक्ट रिक्रूटमेंट प्रोसेस से भर्ती किया जाता है, जिसमें मौजूदा उम्र का क्राइटेरिया 18 से 25 साल के बीच तय है। मिनिस्टीरियल कैटेगरी के तहत भर्ती होने वाले कांस्टेबल क्लर्क के रोल में स्पेशलाइज्ड होते हैं।

कब शुरू हुई थी अग्निवीर स्कीम ?

युवाओं को आर्म्ड फोर्सेज में भर्ती करने के लिए 2022 में अग्निवीर स्कीम शुरू की गई थी। नए प्रोविजन इसलिये लाए गए हैं ताकि एक्स-अग्निवीरों को आर्म्ड फोर्सेज में उनकी चार साल की सर्विस को पहचान देते हुए लॉ एनफोर्समेंट रोल्स में आसानी से ट्रांजिशन मिल सके। साथ ही पुलिस बल को और भी ज्यादा मजबूती मिले।

अग्निवीर भर्ती के जरिये युवाओं को सेना में चार साल की सेवा देनी होती है। ऐसे में पूर्व अग्निवीरों के प्रशिक्षण और एक्सपीरियंस को ध्यान में रखते हुए दिल्ली पुलिस ने उन्हें समाज की सेवा करने का एक शानदार मौका दिया है।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article