एजुकेशन

Delhi Nursery Admission 2023: जारी हुई दिल्ली नर्सरी एडमिशन की पहली मेरिट लिस्ट, यह रहा चेक करने का तरीका

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Jan 20, 2023, 03:26 PM IST

Delhi Nursery Admission 2023: दिल्ली नर्सरी एडमिशन के लिए मेरिट लिस्ट का इंतजार खत्म हो चुका है। एडमिशन के लिए पहली मेरिट लिस्ट आज आधिकारिक वेबासइट पर जारी कर दी गई है।

Image

Delhi Nursery Admission Merit List 2023

Photo : iStock

Delhi Nursery Admission 2023: दिल्ली नर्सरी एडमिशन के लिए पहली मेरिट लिस्ट आज यानी 20 जनवरी 2023 को जारी कर दी गई है। जिन छात्रों के अभिभावक ने एडमिशन के लिए आवेदवन किया था, वह संबंधित स्कूल के नोटिस बोर्ड के जरिए लिस्ट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा आधिकारिक वेबसाइट edudel.nic.in पर भी इससे जुड़ी जानकारी चेक कर सकते हैं।

Delhi Nursery Admission 2023: सवाल पूछने का मिलेगा मौका

दिल्ली नर्सरी स्कूल एडमिशन 2023 से जुड़ी जानकारी के लिए अभिभावकों को 21 जनवरी से 30 जनवरी 2023 तक सवाल पूछने का भी मौका दिया जाएगा। दिल्ली नर्सरी स्कूल एडमिशन 2023 की पहली सूची के बाद अगर सीटें बचती हैं तो स्कूल दूसरी लिस्ट 6 फरवरी 2022 और तीसरी लिस्ट 1 मार्च, 2023 को जारी की जाएगी। अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि एडमिशन के लिए ये जरूरी दस्तावेज पहले से ही तैयार रखें।

- बच्‍चे का बर्थ सर्टिफिकेट

- बच्‍चे का आधार कार्ड

- पैरेंट्स का आधार कार्ड

- पैरेंट्स का वोटर कार्ड

- अभिभावक के नाम पर जारी राशन कार्ड या स्‍मार्ट कार्ड

- एड्रेस के प्रूफ के लिए बिजली, टेलीफोन, पानी का बिल या पासपोर्ट

How to check Delhi Nursery Admission 2023 First Merit List

  • सबसे पहले संबंधित स्कूल की आधिकारकि वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद दिल्ली नर्सरी एडमिशन 2023 मेरिट लिस्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके मेरिट लिस्ट का पीडीएफ खुल जाएगा।
  • आप इस पीडीएफ को चेक करके डाउनलोड भी कर सकते हैं।
Delhi Nursery Admission 2023: इतने सीटों पर होगा दाखिला

दिल्ली के 1700 से अधिक प्राइवेट स्कूलों में लगभग 1.25 लाख सीटों पर दाखिले के लिए 1 दिसंबर से 23 दिसंबर 2023 तक आवेदन मांगे गए थे। दिल्ली नर्सरी एडमिशन की प्रक्रिया 17 मार्च 2023 को पूरी होगी। जिसके बाद शैक्षणिक सत्र की शुरुआत की जाएगी। दिल्ली नर्सरी एडमिशन से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेय author

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वव... और देखें

End of Article