Delhi Nursery Admission 2023, Delhi Nursery Admission 2023 First Merit List: दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों में नर्सरी एडमिशन के लिए पहली मेरिट लिस्ट आज जारी कर दी जाएगी। जिसके बाद बच्चों के अभिभावक संबंधित स्कूल के नोटिस बोर्ड के जरिए लिस्ट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा आधिकारिक वेबसाइट edudel.nic.in पर भी संबंधित जानकारी चेक कर सकते हैं।
Delhi Nursery Admission Merit List 2023: पहली लिस्ट आज
दिल्ली नर्सरी स्कूल एडमिशन 2023 के लिए चयनित स्टूडेंट्स की पहली लिस्ट आज यानी 20 जनवरी को जारी होगी। पहली सूची जारी होने के बाद पैरेंट्स को 21 जनवरी से 30 जनवरी 2023 तक सवाल पूछने का भी मौका दिया जाएगा पहली सूची के बाद अगर सीटें बचती हैं तो स्कूल दूसरी लिस्ट 6 फरवरी 2022 को जारी करेंगे। इसके बाद भी अगर सीटें बचती हैं तो तीसरी लिस्ट 1 मार्च, 2023 को रिलीज की जाएगी।
एडमिशन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स
- बच्चे का बर्थ सर्टिफिकेट
- बच्चे का आधार कार्ड
- पैरेंट्स का आधार कार्ड
- पैरेंट्स का वोटर कार्ड
- अभिभावक के नाम पर जारी राशन कार्ड या स्मार्ट कार्ड
- एड्रेस के प्रूफ के लिए बिजली, टेलीफोन, पानी का बिल या पासपोर्ट
Delhi Nursery Admission 2023: इतने सीटों पर मिलेगा दाखिला
दिल्ली नर्सरी एडमिशन की प्रक्रिया 17 मार्च 2023 को पूरी होगी। जिसके बाद शैक्षणिक सत्र की शुरुआत की जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली के 1700 से अधिक प्राइवेट स्कूलों में लगभग 1.25 लाख से अधिक सीटों पर दाखिला दिया जाएगा।
Delhi Nursery Admission 2023: आवेदन की तारीख
इस सत्र के लिए दिल्ली स्कूलों में प्री-स्कूल, प्री-प्राइमरी और पहली कक्षा में प्रवेश प्रक्रिया 1 दिसंबर से शुरू हुई थी। सभी निजी स्कूलों को 28 नवंबर तक एडमिशन क्राइटेरिया अपलोड करने का समय दिया गया था।
