एजुकेशन

NVS Result 2023: जारी हुए नवोदय विद्यालय समिति TGT के परिणाम, यहां से करें चेक

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Jan 19, 2023, 06:51 PM IST

NVS Result 2023 की घोषणा कर दी गई है। इन परिणामों को 19 जनवरी की शाम में जारी किया गया है। इच्छुक उम्मीदवार यहां एनवीएस की आधिकारिक साइट navodaya.gov.in के साथ साथ डायरेक्ट लिंक से भी परिणाम चेक कर सकते हैं।

Image

जारी हुए नवोदय विद्यालय समिति के रिजल्ट

Navodaya Vidyalaya Samiti NVS TGT, PGT, Principal Result 2023 की घोषणा कर दी गई है। इन परिणामों को 19 जनवरी की शाम में जारी किया गया है। इच्छुक उम्मीदवार यहां एनवीएस की आधिकारिक साइट navodaya.gov.in के साथ साथ डायरेक्ट लिंक से भी परिणाम चेक कर सकते हैं।

नवोदय विद्यालय समिति एनवीएस ने प्रधानाचार्य, प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक टीजीटी, स्नातकोत्तर शिक्षक पीजीटी और विविध शिक्षक कला, संगीत, शारीरिक शिक्षा, लाइब्रेरेन डायरेक्ट टीचिंग पोस्ट भर्ती 2022 के लिए रिजल्ट जारी कर दिया गया है। वे उम्मीदवार जो रिक्ति के साथ नामांकित हैं, वे परिणाम यहां से चेक कर सकते हैं।

एनवीएस परिणाम 2022 कैसे डाउनलोड करें?

nvs result pdf

एनवीएस परिणाम 2022

  • एनवीएस की वेबसाइट - navodaya.gov.in पर जाएं
  • डायरेक्ट रिक्रूटमेंट ड्राइव 2022-23 के तहत इंटरव्यू शेड्यूल के साथ टीजीटी (इंग्लिश, हिंदी, मैथ्स, साइंस, सोशल स्टडीज) के पद के लिए इंटरव्यू के लिए चुने गए उम्मीदवारों की लिस्ट रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • नवोदय विद्यालय परिणाम पीडीएफ 2022 डाउनलोड करें
  • चयनित उम्मीदवारों के विवरण जैसे पंजीकरण संख्या, रोल नंबर, उम्मीदवार का नाम जांचें।

जिन उम्मीदवारों का रोल नंबर सूची में उपलब्ध है, उन्हें साक्षात्कार के लिए उपस्थित होना होगा। एनवीएस टीजीटी साक्षात्कार कॉल पत्र शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार के पंजीकृत ई-मेल पर भेजे जाएंगे।

नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट - navodaya.gov.in पर प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) पद के लिए आयोजित परीक्षा के परिणाम की घोषणा की। जिन उम्मीदवारों ने 29 नवंबर 2022 को एनवीएस टीजीटी परीक्षा में भाग लिया था, वे इस पेज से एनवीएस टीजीटी परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं। नवोदय विद्यालय का परिणाम अंग्रेजी, हिंदी, गणित, विज्ञान और सामाजिक अध्ययन विषयों के लिए जारी किया गया है।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article