एजुकेशन

Delhi Judicial Service Exam 2023: जारी हुआ दिल्ली ज्यूडिशियल सर्विस एग्जाम का नोटिफिकेशन, 7 नवंबर से करें अप्लाई, यहां जानें योग्यता

Delhi Judicial Service Exam 2023, Delhi High Court Judicial Service Exam Notification 2023: दिल्ली ज्यूडिशियल सर्विस एग्जाम का नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट delhihighcourt.nic.in पर आज जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी दिल्ली हाईकोर्ट ज्यूडिशियल सर्विस एग्जाम 2023 के लिए आवेदन करने से पहले यहां डिटेल्स जरूर चेक कर लें।

Image

Delhi Judicial Service Exam 2023

Delhi Judicial Service Exam 2023, Delhi High Court Judicial Service Exam Notification 2023: दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली ज्यूडिशियल सर्विस एग्जाम (Delhi Judicial Service Exam 2023) का नोटिफिकेशन आज यानी 6 नवंबर को जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी दिल्ली हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट delhihighcourt.nic.in पर कल यानी 7 नवंबर से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इस परीक्षा के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 22 नवंबर निर्धारित की गई है।

Delhi Judicial Service Exam 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, दिल्ली ज्यूडिशियल सर्विस परीक्षा के माध्यम से कुल 53 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, सामान्य वर्ग के लिए 34 पद, एससी के लिए 5 पद और एसटी के लिए 14 पद शामिल हैं। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 77840 रुपए से 136520 रुपए महीने का वेतन दिया जाएगा।

Delhi Judicial Service Exam 2023 Date: दिसंबर में होगी परीक्षा

दिल्ली ज्यूडिशियल सर्विस प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 10 दिसंबर (रविवार) को किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होगी। इस प्रीलिम्स परीक्षा में सफल अभ्यर्थी ही मेन्स परीक्षा में शामिल होने के योग्य होंगे।

Delhi High Court Judicial Service Exam 2023: कौन कर सकेगा अप्लाई

दिल्ली ज्यूडिशियल सर्विस एग्जाम के लिए आयु 32 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा अभ्यर्थी के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से एलएलबी की डिग्री होनी चाहिए। आवेदन करने के लिए जरूरी है कि अभ्यर्थी भारत का नागरिक हो और एडवोकेट के तौर पर प्रैक्टिस कर रहा हो।

Delhi Judicial Service Exam 2023: कितना देना होगा शुल्क

योग्य अभ्यर्थी दिल्ली ज्यूडिशियल सर्विस एग्जाम के लिए आधिकारिक वेबसाइट delhihighcourt.nic.in पर 7 नवंबर से 22 नवंबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 1500 रुपए और आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को 400 रुपए आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article