Delhi Government Scholarship 2026: दिल्ली सरकार ने राजधानी में पढ़ने वाले आरक्षित श्रेणी के छात्रों के लिए स्कॉलरशिप का ऐलान किया है। इस स्कॉलरशिप का मुख्य उद्देश्य कुछ खास वर्गों के छात्रों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। स्कॉलरशिप के पीछे दिल्ली सरकार का मुख्य मकसद पैसों की कमी की वजह से पढ़ाई में आने वाले इन छात्रों की परेशानी को दूर करना है। सरकार नहीं चाहती कि कोई भी बच्चा के केवल आर्थिक तंगी के कारण शिक्षा से दूर रहे। अगर आप भी दिल्ली में पढ़ते हैं तो आपके लिए इस स्कॉलरशिप के बारे में जानना जरूरी है। आइए आपको बताएं आवेदन की अंतिम तिथि के साथ कौन इसके लिए आवेदन कर सकता है।
कौन कर सकता है दिल्ली सरकार की स्कॉलरशिप के लिए आवेदन
दिल्ली सरकार द्वारा दी जा रही स्कॉलरशिप (Delhi Scholarship 2026) के लिए केवल एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के छात्रों के लिए है। उन्हें शिक्षा से संबंधित खर्चों में मदद करने के उद्देश्य से इस स्कॉलरशिप को लाया गया है। बता दें कि कैटेगरी के साथ वही उम्मीदवार इसके लिए आवेदन कर सकते हैं जिनकी पारिवारिक सालाना आय 3 लाख रुपये या उससे कम है।
हायर एजुकेशन तक मिलेगी मदद
इस स्कॉलरशिप के के माध्यम से छात्रों को न केवल स्कूली शिक्षा के लिए बल्कि उन्हें हायर एजुकेशन प्राप्त करने के लिए भी आर्थिक सहायता दी जाएगी। इतना ही नहीं, जो छात्र प्रोफेशनल और टेक्निकल कोर्स कर रहे हैं उन्हें भी इस स्कॉलरशिप का लाभ मिलेगा।
स्कॉलरशिप में मिलेगी कितनी राशि
इस स्कॉलरशिप के माध्यम से हर साल चयनित उम्मीदवारों को जो कक्षा 9 और 10 में पढ़ रहे हैं उन्हें 5000 रुपये सालाना दिया जाएगा। 11 और 12वीं के छात्रों को 10 हजार रुपये दिए जाएंगे। वहीं उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्रों को 8 हजार से 24 हजार रुपये तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। बता दें कि स्कॉलरशिप में दिए जाने वाले राशि का फैसला इस बात पर निर्भर करता है कि बच्चा हॉस्टल में रह कर पढ़ाई कर रहा है कि घर से।
क्या है आवेदन की अंतिम तिथि
दिल्ली में पढ़ने वाले छात्र जो एससी, एसटी और ओबीसी श्रेणी से हैं और उनकी पारिवारिक आय 3 लाख से कम है तो वह इस इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की लास्ट डेट 30 अप्रैल 2026 है।
कैसे करें दिल्ली सरकारी की स्कॉलरशिप के लिए आवेदन?
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को ई-डिस्ट्रिक्ट edistrict.delhi.gov.in पोर्टल पर जाना होगा। आवेदन के लिए उन्हें आय प्रमाण पत्र, मार्कशीट, जाति प्रमाण पत्र और स्कूल -कॉलेज प्रमाण पत्र की आवश्यकता होगी।
आज देखिये राजस्थान आरबीएसई 10th सरकारी रिजल्ट 2026, शाला दर्पण बोर्ड 5वीं और 8वीं के परिणाम का सबसे लेटेस्ट अपडेट टाइम्स नाउ नवभारत एजुकेशन सेक्शन पर
