UP Polytechnic JEECUP 2026: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (UPJEE) द्वारा यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा (JEECUP) के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जारी है। जो उम्मीदवार यूपी इंजीनियरिंग, फार्मेसी और अन्य डिप्लोमा कोर्स में दाखिला लेना चाहते हैं वह आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर JEECUP 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। बता दें कि इन कोर्स में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 जनवरी को शुरू हुई थी। अब धीरे-धीरे आवेदन की अंतिम तिथि करीब आने लगी है। जिन उम्मीदवारों ने कोर्स में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया अभी तक पूरी नहीं की है वह लास्ट डेट से पहले इसे पूरा करें।
JEECUP 2026 का पूरा शेड्यूल यहां देखें
ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत- 15 फरवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि - 30 अप्रैल 2026
प्रवेश परीक्षा की तिथि - 15 मई से 22 मई 2026
लिखित परीक्षा का रिजल्ट - 30 मई 2026
ऑनलाइन काउंसलिंग की डेट - 5 जून 2026
नए सत्र की शुरुआत - 1 अगस्त 2026
JEECUP 2026 के लिए कौन कर सकते हैं आवेदन
पॉलिटेक्निक कोर्स में प्रवेश के लिए वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 10वीं या 12वीं न्यूनतम 35 प्रतिशत अंकों के साथ पास की हो। उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 14 होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी। बता दें कि आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को नियमों के आधार पर आयु सीमा में कुछ सालों की छूट दी जाएगी।
कैसे करें JEECUP 2026 के लिए आवेदन?
JEECUP 2026 के लिए आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाएं।
वेबसाइट के होमपेज पर रजिस्ट्रेशन का लिंक नजर आएगा, उसपर क्लिक करें।
आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी को ध्यान से पढ़कर दर्ज करें।
आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करने।
अब, रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें।
फॉर्म भरने के बाद दर्ज की गई सभी जानकारी को ध्यान से पढ़ें और सबमिट पर क्लिक करें।
आवेदन फॉर्म सबमिट होने के बाद इसका एक प्रिंट आउट भी लें।
क्या है JEECUP 2026 की रजिस्ट्रेशन फीस?
उत्तर प्रदेश पॉलिटेक्निक कोर्स में प्रवेश के लिए जनरल कैटेगरी उम्मीदवारों को 300 रुपये की फीस का भुगतान करना है, जबकि आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपये है।
आज देखिये राजस्थान आरबीएसई 10th सरकारी रिजल्ट 2026, शाला दर्पण बोर्ड 5वीं और 8वीं के परिणाम का सबसे लेटेस्ट अपडेट टाइम्स नाउ नवभारत एजुकेशन सेक्शन पर
