Delhi School Admission 2026: Directorate of Education Delhi (DoE) ने 6 अप्रैल 2026 को शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए EWS, DG और CWSN एडमिशन की पहली कंप्यूटरीकृत लॉटरी के नतीजे जारी किए थे। (Delhi EWS Admission 2026) इसके बाद अब अभिभावक और छात्र दूसरी मेरिट लिस्ट (Second Draw) का इंतजार कर रहे हैं। इन रिजल्ट को edudel.nic.in पर जारी किया जाएगा। लेटेस्ट अपडेट यहां से देखें
Delhi EWS Second Merit List 2026
फिलहाल DoE ने दूसरी सूची की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है, लेकिन मौजूदा एडमिशन शेड्यूल के आधार पर कहा जा सकता है कि 22 अप्रैल 2026 के बाद दूसरा ड्रॉ जारी होने की संभावना है। इसका कारण यह है कि दूसरा ड्रॉ केवल उन सीटों के आधार पर तैयार होता है जो पहले चरण में खाली रह जाती हैं।
Second Draw क्यों जरूरी है?
EWS एडमिशन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होती है:
- पहली मेरिट लिस्ट (First Draw)
- दूसरी मेरिट लिस्ट (Second Draw)
- तीसरी सूची (Vacant Seats List)
दूसरे ड्रॉ का उद्देश्य
- पहली सूची में चयनित लेकिन रिपोर्ट न करने वाले छात्रों के पास एक और मौका बनता है
- या डॉक्यूमेंट रिजेक्ट होने वाले मामलों में छात्रों के पास एक और मौका बनता है
- दूसरी वजह से खाली हुई सीटों को भरने का मौका बनता है।
Document Verification Timeline
पहले चरण के चयनित छात्रों के लिए दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया चल रही है:
- 9 अप्रैल - 22 अप्रैल 2026: मुख्य वेरिफिकेशन
- 23 अप्रैल - 28 अप्रैल 2026: अंतिम मौका (Late Verification)
इसी प्रक्रिया के पूरा होने के बाद ही स्पष्ट होगा कि कितनी सीटें खाली हैं, जिसके आधार पर दूसरा ड्रॉ जारी किया जाएगा।

Delhi EWS Admission 2026 - दिल्ली EWS दाखिला 2026
EWS कैटेगरी में आवेदन करने के लिए योग्यता और दस्तावेज
परिवार की वार्षिक आय 5 लाख रुपये से कम होनी चाहिए
मान्य दस्तावेज:
- राशन कार्ड
- डोमिसाइल सर्टिफिकेट
- वोटर ID
- बिजली/पानी का बिल
- पासपोर्ट
ध्यान रखें: तय दस्तावेजों के अलावा अन्य कोई डॉक्यूमेंट स्वीकार नहीं होगा।
यदि दस्तावेजों में कोई त्रुटि हो तो क्या करें?
2 मई 2026 तक सुधार का मौका रहेगा। इसके बाद:
- 4–6 मई: जोनल अधिकारी जांच करेंगे
- 7–12 मई: अपील दर्ज की जा सकती है
- 16 मई: अंतिम फैसला जारी होगा
सभी चयनित छात्रों का एडमिशन 20 मई 2026 तक पूरा किया जाएगा।
इस प्रक्रिया को सुचारू बनाने के लिए एडमिशन मैनेजमेंट सिस्टम क्या है?
- 15 जिलों में 29 जोनल टीमें बनाई गई हैं
- हर टीम में DDE, अधिकारी और डेटा ऑपरेटर शामिल हैं
- जिला कार्यालयों में Single Window Help Desk भी उपलब्ध है
Result कैसे देखें?
- आधिकारिक वेबसाइट edudel.nic.in पर जाएंगे
- Application ID / Registration Number डालेंगे
- जन्म तिथि दर्ज करेंगे
- रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा।
चयनित छात्रों को SMS के जरिए भी सूचना दी जाएगी।
