एजुकेशन

CUET UG Result 2023 Date And Time: सीयूईटी यूजी का रिजल्ट, इस लिंक से डायरेक्ट करें चेक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 30, 2023, 04:18 PM IST

CUET UG Result 2023 Date And Time: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी जुलाई के पहले सप्ताह तक सीयूईटी यूजी का रिजल्ट घोषित कर सकता है। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

Image

CUET UG Result 2023: यहां चेक करें सीयूईटी यूजी रिजल्ट

CUET UG Result 2023 Date And Time, Kab Aayega: सीयूईटी यूजी 2023 की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी जुलाई के पहले सप्ताह तक सीयूईटी यूजी का रिजल्ट घोषित कर सकता है। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। छात्र यहां अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

बता दें इस बार सीयूईटी यूजी की परीक्षा के लिए कुल 16 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने अपना पंजीकरण करवाया था। जिसमें से कुल 14 लाख उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे। वहीं अब सभी अभ्यर्थियों के रिजल्ट का इंतजार खत्म होने वाला है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

CUET UG Result 2023: यहां करें चेक

  • cuet.samarth.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर CUET UG Result 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
  • रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

CUET UG Result: यूजी कोर्सेज के लिए ले सकेंगे दाखिला

इस परीक्षा को क्वालीफाई करने वाले अभ्यर्थी राज्य व केंद्र सरकार के विश्वविद्यालयों यूजी कोर्सेज के लिए दाखिला ले सकेंगे। बता दें सभी कॉलेजों में प्रवेश के लिए सीयूईटी को अनिवार्य कर दिया गया है। बिना सीयूईटी के कॉलेजों में दाखिला नहीं दिया जाएगा।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article