एजुकेशन

CUET UG Answer Key 2024: सीयूईटी यूजी एग्जाम की आंसर-की, exams.nta.ac.in से डाउनलोड करें पीडीएफ

CUET UG Answer Key 2024 PDF Donwload Link at exams.nta.ac.in: सीयूईटी यूजी एग्जाम की प्रोविजनल आंसर-की एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in पर जल्द जारी कर दी जाएगी। अभ्यर्थी यहां दिए गए आसान स्टेप्स में सीयूईटी यूजी आंसर-की 2024 पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

CUET UG Answer Key 2024

CUET UG Answer Key 2024 PDF Donwload Link at exams.nta.ac.in: सीयूईटी यूजी परीक्षा में शामिल लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यानी सीयूईटी (CUET) यूजी की प्रोविजनल आंसर-की (NTA CUET UG Answer Key 2024) बहुत जल्द जारी कर दी जाएगी। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी है, वह एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in से सीयूईटी यूजी आंसर-की 2024 डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी सीयूईटी यूजी आंसर-की 2024 पीडीएफ की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

CUET UG Answer Key 2024 PDF: कब आएगी आंसर-की

सीयूईटी यूजी परीक्षा 15 मई से शुरू हो चुकी है और इसका आयोजन 24 मई तक किया जाएगा। यह परीक्षा देश के 380 और विदेश के 26 शहरों में होगी, जिसमें लगभग 13.48 लाख स्टूडेंट्स शामिल होंगे। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की (CUET UG Answer Key 2024 Date) इसी सप्ताह जारी किए जाने की पूरी संभावना है। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा।

CUET UG Result 2024 Date: जून में जारी होगा रिजल्ट

सीयूईटी यूजी एग्जाम की प्रोविजनल आंसर-की जारी होने के बाद अभ्यर्थी तय समय के अदंर ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकेंगे। इसके लिए निर्धारित शुल्क का भुगतान भी करना होगा। सीयूईटी यूजी आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद ही फाइनल आंसर-की (CUET UG Final Answer Key 2024) जाएगी। वहीं, इस परीक्षा का रिजल्ट 30 जून (CUET UG Result 2024 Date) को घोषित किया जाएगा।

How to download CUET UG Answer Key 2024

  • सीयूईटी यूजी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर सीयूईटी यूजी आंसर-की लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक पीडीएफ खुल जाएगा।
  • अभ्यर्थी इस पीडीएफ को डाउनलोड भी कर सकते हैं।

NTA CUET UG 2024: राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा

सीयूईटी यूजी एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जिसका आयोजन साल में एक बार किया जाता है। बता दें कि सीयूईटी यूजी स्कोर के आधार पर अभ्यर्थियों को देश के विभिन्न केंद्रीय विश्वविद्यालयों में यूजी कोर्स में एडमिशन दिया जाता है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकत हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article