एजुकेशन

CUET UG 2026 Last Date: सीयूईटी यूजी के लिए आवेदन का आखिरी मौका, आज रात 11:59 बजे बंद हो जाएगी रजिस्ट्रेशन विंडो

CUET UG 2026 Last Date: एनटीए ने पीछे छूटे छात्रों के एक आखिरी मौका देते हुए सीयूईटी यूजी की डेडलाइन को आगे बढ़ाया था। आज उसकी अंतिम तिथि है। छात्र रात 11.59 बजे तक cuet.nta.nic.in से आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

Image

CUET UG 2026 Last Date

CUET UG 2026 Last Date: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यूजी 2026 के लिए आज आवेदन करने की अंतिम तिथि थी। कक्षा 12वीं के जिन उम्मीदवारों ने अभी तक CUET UG 2026 के लिए अभी तक आवेदन नहीं किया है वह नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। बता दें कि आवेदन करने में पीछे रहे उम्मीदवारों को एक और अवसर देते हुए NTA ने CUET UG 2026 रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि आगे बढ़ाने का फैसला लिया था। आज उसकी अंतिम तिथि है, उम्मीदवारों को सलाह है कि आवेदन प्रक्रिया पूरी करें, क्योंकि इसके बाद आवेदन की तिथि को आगे नहीं बढ़ाए जाएगा।

पुनः कब खुली थी आवेदन विंडो

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने उम्मीदवारों को मौका देते हुए 23 फरवरी से 26 फरवरी तक आवेदन करने और आवेदन शुल्क का भुगतान करने का मौका दिया था।

किस समय तक कर सकते हैं आवेदन

जैसा की आपको बताया गया है कि आज सीयूईटी यूजी 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि है। बता दें कि उम्मीदवार केवल रात 11.59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। 12 बजते ही आवेदन विंडो बंद हो जाएगी और उम्मीदवार आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाएंगे।

कैसे करें सीयूईटी यूजी 2026 के लिए आवेदन

1. सीयूईटी यूजी के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार cuet.nta.nic.in पर जाएं।

2. वेबसाइट के होम पेज पर दिए गए 'CUET UG 2026 Registration' लिंक पर क्लिक करें।

3. इस लिंक पर क्लिक करने के बाद उम्मीदवार वैध मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी के माध्यम से रजिस्टर करें और आवेदन फॉर्म भरें।

4. आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के बाद उम्मीदवार आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

5. आवेदन शुल्क का भुगतान करने के बाद आवेदन को फाइनल सबमिट करें।

6. उम्मीदवार आवेदन फॉर्म का पीडीएफ बनाएं और उसका प्रिंट आउट भी लें।

कब होगी सीयूईटी यूजी 2026 परीक्षा

बता दें कि सीयूईटी यूजी परीक्षा 2026 का आयोजन 11 मई से 31 मई 2026 के बीच किया जाएगा। यह पूरी तरह से कंप्यूटर आधारित परीक्षा है। इसके बाद परीक्षा की आंसर की जारी की जाएगी और उस पर आपत्ति प्राप्त करने और आवश्यक समीक्षा के बाद फाइनल रिजल्ट तैयार किया जाएगा।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article