एजुकेशन

DU PG CSAS Spot Round 3 का शेड्यूल जारी, 28 अगस्त को आएगा सीट अलॉटमेंट रिजल्ट

दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) ने पोस्टग्रेजुएट यानी PG एडमिशन 2026 के लिए CSAS Spot Round 3 का शेड्यूल जारी कर दिया है। उम्मीदवार admission.uod.ac.in पर उपलब्ध शेड्यूल के अनुसार आगे की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

Image

DU CSAS spot round 3

दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) ने पोस्टग्रेजुएट यानी PG एडमिशन 2026 के लिए CSAS Spot Round 3 का शेड्यूल जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय ने 25 अगस्त 2026 को दो वर्षीय PG प्रोग्रामों में एडमिशन के लिए स्पॉट राउंड 3 की प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी जारी की। उम्मीदवार admission.uod.ac.in पर उपलब्ध शेड्यूल के अनुसार आगे की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इस राउंड में खाली बची सीटों पर उम्मीदवारों को एडमिशन का मौका मिलेगा। सीट मैट्रिक्स आज जारी की जाएगी, जबकि स्पॉट राउंड 3 का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 28 अगस्त को जारी होगा।

CSAS PG Spot Round 3 के लिए खाली सीटों यानी सीट मैट्रिक्स आज 26 को जारी किया जाएगा। इसके बाद उम्मीदवार उपलब्ध सीटों और संबंधित प्रोग्राम की जानकारी देख सकेंगे। सीट अलॉटमेंट की जानकारी 28 अगस्त 2026 को जारी होगी। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अपने डैशबोर्ड और DU के एडमिशन पोर्टल पर नियमित रूप से अपडेट चेक करते रहें।

किन छात्रों को Spot Round 3 में मौका मिलेगा?

जिन उम्मीदवारों ने CSAS PG 2026 के लिए आवेदन किया था, लेकिन अभी तक किसी प्रोग्राम में एडमिशन नहीं लिया है, वे संबंधित प्रोग्राम के लिए स्पॉट राउंड का विकल्प चुन सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवार को अपने डैशबोर्ड में जाकर उस प्रोग्राम के सामने SPOT ROUND विकल्प चुनना होगा। हालांकि, जिन उम्मीदवारों को Spot Round 1 या Spot Round 2 में किसी प्रोग्राम में सीट मिली थी, लेकिन उन्होंने सीट स्वीकार नहीं की या फीस जमा नहीं की, वे उसी प्रोग्राम के लिए आगे की स्पॉट प्रक्रिया में शामिल नहीं हो पाएंगे।

DU PG CSAS Spot Round 3 का शेड्यूल

  • सीट मैट्रिक्स जारी होने की तारीख: 26 अगस्त 2026
  • Spot Round 3 सीट अलॉटमेंट: 28 अगस्त 2026
  • Withdrawal विकल्प: 28 अगस्त 2026 से सक्रिय होगा

DU ने यह भी बताया है कि 25 अगस्त की रात 11:59 बजे के बाद सभी एडमिटेड उम्मीदवारों का डैशबोर्ड फ्रीज मोड में रहेगा। ऐसे उम्मीदवार इसके बाद अपनी एडमिशन वापस नहीं ले सकेंगे। Withdrawal का विकल्प 28 अगस्त से फिर सक्रिय किया जाएगा।

उम्मीदवार इन बातों का रखें ध्यान

उम्मीदवारों को Spot Round 3 की प्रक्रिया के दौरान तय समय-सीमा का पालन करना होगा। एडमिशन से जुड़ी किसी भी जानकारी या बदलाव के लिए केवल DU के आधिकारिक पोर्टल पर भरोसा करना बेहतर है। उम्मीदवार CSAS PG एडमिशन से संबंधित अपडेट के लिए DU Admission Portal और विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट University of Delhi देखते रहें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article