एजुकेशन

CUET UG 2025: सीयूईटी यूजी नोटिफिकेशन का इंतजार, cuet.nta.nic.in पर ऐसे करें अप्लाई

UET UG Registration 2025: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (अंडरग्रेजुएट) एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जिसका आयोजन साल में एक बार किया जाता है। इस परीक्षा के जरिए आपको देशभर के कई विश्वविद्यालयों में विभिन्न कोर्सेस में दाखिला लेने का मौका मिलता है।

Image

CUET UG 2025

CUET UG Registration 2025: सीयूईटी एग्जाम की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (CUET UG) नोटिफिकेशन किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। सीयूईटी यूजी नोटिफिकेशन 2025 जारी होने के बाद अभ्यर्थी एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर तय समय के अंदर ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे। बता दें कि सीयूईटी यूजी एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जिसका आयोजन साल में एक बार किया जाता है। इस परीक्षा के जरिए आपको देशभर के कई विश्वविद्यालयों में विभिन्न कोर्सेस में दाखिला लेने का मौका मिलता है।

CUET UG 2025: नोटिफिकेशन में होगी ये डिटेल्स

एनटीए द्वारा जारी सीयूईटी नोटिफिकेशन में रजिस्ट्रेशन की तारीख, परीक्षा की तारीख, आवेदन शुल्क, परीक्षा पैटर्न, पाठ्यक्रम, भाग लेने वाले विश्वविद्यालयों और अन्य महत्वपूर्ण अपडेट के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि सीयूईटी यूजी 2025 के लिए आवेदन करने से पहले नोटिफिेकेशन में दी गई सभी जानकारी को ध्यान से अवश्य पढ़ लें।

How to apply for CUET UG 2025

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
  • फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।

CUET UG 2025: कई तरह के बदलाव

इस साल सीयूईटी यूजी में कई तरह के बदलाव किए गए हैं। अब स्टूडेंट्स सीयूईटी यूजी एग्जाम में 12वीं में पढ़े गए विषयों के अलावा दूसरे विषयों में भी परीक्षा दे सकेंगे। इससे उन्हें हायर एजुकेशन में अलग-अलग बाउंड्रीज को पार करने का मौका मिलेगा। यूजीसी चेयरमैन जगदीश कुमार के मुताबिक इस बार परीक्षा सीबीटी मोड में ही होगी।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article