CUET UG 2024, CUET UG Notification 2024: सीयूईटी यूजी नोटिफिकेशन का इंतजार खत्म हो गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने सीयूईटी यूजी एग्जाम (CUET UG 2024) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in पर आज यानी 27 फरवरी से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। सीयूईटी यूजी रजिस्ट्रेशन के लिए आखिरी तारीख 26 मार्च निर्धारित की गई है। वहीं, 29 मार्च तक आवेदन पत्र में संशोधन किया जा सकेगा। अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले यहां एग्जाम से जुड़ी सभी जानकारी जरूर चेक कर लें।
CUET UG Exam 2024: जून में जारी होगा रिजल्ट
एनटीए द्वारा सीयूईटी यूजी एग्जाम का आयोजन 15 मई से 31 मई 2024 तक देश और विदेश के 380 शहरों में किया जाएगा। यह परीक्षा इंग्लिश, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू सहित कुल 13 भाषाओं में होगी। बता दें कि इस परीक्षा की सिटी स्लिप 30 अप्रैल और एडमिट कार्ड मई के दूसरे सप्ताह में जारी किया जाएगा। जबकि, सीयूईटी यूजी रिजल्ट की घोषणा 30 जून को होगी।
How to Apply for CUET UG Exam 2024
- सीयूईटी की वेबसाइट exams.nta.ac.in पर जाएं।
- फिर सीयूईटी यूजी 2024 के एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
- फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।
CUET UG 2024: यूजी कोर्स में मिलेगा दाखिला
सीयूईटी यूजी 2024 परीक्षा के माध्यम से केंद्रीय विश्वविद्यालयों और अन्य विश्वविद्यालय / संस्थान / संगठन / स्वायत्त महाविद्यालयों में अंडर ग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन दिया जाएगा। बता दें कि इस साल परीक्षा का आयोजन हाइब्रिड मोड (कंप्यूटर-आधारित टेस्ट / पेन और पेपर) में किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।
