एजुकेशन

CUET PG City Slip 2025: इस वेबसाइट पर आएगी सीयूईटी पीजी सिटी स्लिप, ऐसे करें डाउनलोड

CUET PG City Slip 2025: सीयूईटी पीजी का आयोजन 13 मार्च से 1 अप्रैल 2025 तक किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 9 बजे से 10:30 बजे तक, 12:30 बजे से 2 बजे तक और शाम 4 बजे से 5:30 बजे तक होगी।

Image

CUET PG City Slip 2025

CUET PG City Slip 2025: सीयूईटी पीजी एग्जाम की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पोस्ट ग्रैजुएट (CUET PG) की सिटी स्लिप किसी भी वक्त जारी की जा सकती है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/CUET-PG पर एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके सिटी स्लिप चेक कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी सीयूईटी पीजी सिटी स्लिप 2025 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

CUET PG Exam 2025: इस तारीख को होगी परीक्षा

सीयूईटी पीजी का आयोजन 13 मार्च से 1 अप्रैल 2025 तक किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 9 बजे से 10:30 बजे तक, 12:30 बजे से 2 बजे तक और शाम 4 बजे से 5:30 बजे तक होगी। जारी सूचना के अनुसार, इस साल सीयूईटी पीजी के लिए कुल 4,12,024 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन किया है। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा। हालांकि, एडमिट कार्ड से पहले सिटी स्लिप जारी की जाएगी।

How to download CUET PG City Slip 2025

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर सीयूईटी पीजी सिटी स्लिप पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी सिटी स्लिप चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

CUET PG 2025: निगेटिव मार्किंग का प्रावधान

एग्जाम पैटर्न की बात करें सीयूईटी पीजी में 300 अंकों के 75 सवाल पूछे जाएंगे। वहीं, इन सवालों को हल करने के लिए 90 मिनट का समय दिया जाएगा। प्रत्येक गलत जवाब पर एक अंक की निगेटिव मार्किंग भी की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article