एजुकेशन

CUET PG Exam 2025: एनटीए ने जारी की सीयूईटी पीजी परीक्षा की तिथियां, चेक करें पूरा ​शेड्यूल

CUET PG Exam 2025 Date Announced: एनटीए ने सीयूईटी पीजी परीक्षा 2025 की तिथियां जारी कर दी है। उम्मीदवार पूरा शेडयूल exam.nta.ac.in/CUET-PG पर से देख सकते हैं, जानें कब से कब तक चलेगी परीक्षा

Image

सीयूईटी पीजी परीक्षा 2025 की तारीख घोषित

CUET PG Exam 2025 Date Announced: सीयूईटी पीजी परीक्षा 2025 की तिथियां जारी कर दी गई हैं। CUET PG Exam 2025 Schedule को exams.nta.ac.in/CUET-PG/ पर जारी किया गया है, उम्मीदवार यहां खबर से भी CUET PG Exam Schedule 2025 देख व डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें, इस परीक्षा का आयोजन राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) करती है। इस बार ये परीक्षाएं 13 मार्च से शुरू हो रही हैं, जानें कब तक चलेंगी सीयूईटी पीजी परीक्षा 2025

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) स्नातकोत्तर (PG) परीक्षा का आयोजन करती है। इस परीक्षा के माध्यम से भारत के विभिन्न केंद्रीय विश्वविद्यालयों में पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश पाने का मौका मिलता है।

CUET PG Exam 2025 Date Notice

  • सबसे पहले (CUET PG Exam 2025 Official Website) exams.nta.ac.in/CUET-PG/ पर जाएं।
  • होमपेज पर Public Notices के नीचे देखें
  • इस लिंक पर क्लिक करे - कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट [CUET (PG) – 2025] के कार्यक्रम/डेटशीट के संबंध में।

CUET PG Exam 2025

  • एनटीए 13 मार्च से 01 अप्रैल 2025 तक इस परीक्षा का आयोजन करेगी।
  • कुल 157 विषयों के लिए इस परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
  • एजेंसी कुल 43 शिफ्टों में परीक्षा का आयोजन कराएगी।
  • परीक्षा सीबीटी मोड में होगी।
  • प्रत्येक पाली की अवधि 90 मिनट की होगी।

सीयूईटी (पीजी) – 2025 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 02 जनवरी से 08 फरवरी 2025 तक खुली रही, जिसके बाद 10 से 12 फरवरी 2025 तक अभ्यर्थियों को अपने आवेदन पत्र में आवश्यक संशोधन करने के लिए समय दिया गया।

इस परीक्षा के लिए 4,12,024 छात्रों ने पंजीकरण किया है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article