CUET PG Admit Card 2024: सीयूईटी पीजी एग्जाम में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 19 मार्च की सीयूईटी पीजी परीक्षा का एडमिट कार्ड (CUET PG Admit Card 2024) जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह आधिकारिक वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।
CUET PG Exam 2024: ऐसे होगी सीयूईटी पीजी परीक्षा
सीयूईटी पीजी परीक्षा का आयोजन 28 मार्च 2024 तक तीन शिफ्ट में किया जाएगा। इस परीक्षा में 300 अंकों के 75 सवाल पूछे जाएंगे और इन सवालों को हल करने के लिए 1 घंटे और 45 मिनट का समय दिया जाएगा। प्रत्येक गलत जवाब पर एक अंक की निगेटिव मार्किंग भी की जाएगी।
CUET PG Admit Card 2024: इस बात का रखें ध्यान
सीयूईटी पीजी परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा। बता दें कि अन्य दिनों की परीक्षा का एडमिट कार्ड भी तय समय पर जारी कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
How to download CUET PG Admit Card 2024
- सीयूईटी की आधिकारिक वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in पर जाएं।
- फिर सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी सीयूईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
NTA CUET PG Exam 2024: पीजी कोर्स में मिलेगा दाखिला
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सीयूईटी पीजी के लिए इस साल कुल 4,62,589 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को विभिन्न विश्वविद्यालयों में पीजी कोर्स में दाखिला मिलेगा। अधिक जानाकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
