एजुकेशन

CTET Result 2023: सीटेट रिजल्ट और फाइनल आंसर की जारी को लेकर यह है अपडेट, ctet.nic.in पर ऐसे करें चेक

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Feb 22, 2023, 08:17 AM IST

CTET Result 2023: ​​Central Board of Secondary Education जल्द ही सीटेट फाइनल आंसर की व सीटेट रिजल्ट की घोषणा करने वाला है। इन अपडेट्स को ctet.nic.in पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवार यहां जान सकेंगे कब जारी होगा सीटेट रिजल्ट व कब तक वैध रहेगा सर्टिफिकेट।

Image

सीटेट सर्टिफिकेट की वैधता

Photo : iStock

Final Answer Key, Result, Score Card: सीटेट 2023 रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाने वाला है, एक बार सीटेट परीक्षा 2023 परिणाम जारी होने के बाद इसे ctet.nic.in से देखा जा सकेगा, हालांकि यहां CTET Result 2023 लिंक को तुरंत से शेयर किया जाएगा। जो लोग सोच रहे हैं सीटेट का रिजल्ट कब निकलेगा? उन्हें बता दें, आपत्तियों पर तेजी से विचार किया जा रहा है, यह प्रक्रिया जल्द ही पूरी होने वाली है, और सीटेट फाइनल आंसर की व सीटेट रिजल्ट दोनों को एक साथ जारी कर दिया जाएगा।

अभी तक की रिपोर्ट के अनुसार, केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2023 के परिणाम फरवरी के अंत तक जारी किए जा सकते हैं, भले अभी सटीक तारीख तय नहीं की गई हो, लेकिन अपडेट इन्हीं दिनों में जारी किया जाना है। सीटीईटी परीक्षा 28 दिसंबर से 7 फरवरी, 2023 तक आयोजित की गई थी। (CTET Result 2023) सीटेट आंसर की 14 फरवरी को जारी की गई थी और आपत्ति करने का मौका 17 फरवरी, 2023 तक दिया गया था।

How to check CBSE CTET results at ctet.nic.in

  • सीबीएसई सीटीईटी की आधिकारिक साइट ctet.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध सीटीईटी रिजल्ट 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका परिणाम स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें, आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

सीटेट सर्टिफिकेट की वैधता (Ctet Certificate Validity) के बारे में

CTET परीक्षा पास करने के बाद जो प्रमाणपत्र मिलता है, उसकी वैधता अवधि सभी श्रेणियों में जीवन भर के लिए होती है। एक रिपोर्ट के अनुसार, 3 जून 2021 को शिक्षा मंत्रालय ने घोषणा की थी कि सरकार ने 2011 से शिक्षक पात्रता परीक्षा योग्यता प्रमाण पत्र की वैधता अवधि 7 वर्ष से बढ़ाकर आजीवन करने का निर्णय लिया है।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंह author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article