एजुकेशन

CTET Exam 2024: फिर बदली सीटीईटी परीक्षा की तारीख, इस लिंक से देखें नया शिड्यूल

CTET Exam 2024 Date Extended: सीटीईटी परीक्षा की तारीखों में एक बार फिर बदलाव किया गया है। सीबीएसई बोर्ड की तरफ से सीटीईटी 2024 परीक्षा की तारीख आगे बढ़ा दी गई है। ऐसे में जो कैंडिडेट्स इस साल सीटीईटी परीक्षा के लिए आवेदन किए हैं वो एग्जाम शेड्यूल CBSE CTET 2024 की ऑफिशियल वेबसाइट- ctet.nic.in पर जाना होगा। सीटीईटी परीक्षा के लिए नया नोटिफिकेशन जारी हो गया है।

Image

CTET 2024 परीक्षा की तारीख

Photo : Times Now Digital

CTET Exam 2024 Date Extended: सीटीईटी परीक्षा के लिए नया नोटिफिकेशन जारी हो गया है। सीबीएसई बोर्ड की तरफ से सीटीईटी 2024 परीक्षा की तारीख आगे बढ़ा दी गई है। ऐसे में जो कैंडिडेट्स इस साल सीटीईटी परीक्षा के लिए आवेदन किए हैं वो एग्जाम शेड्यूल CBSE CTET 2024 की ऑफिशियल वेबसाइट- ctet.nic.in पर जाना होगा।

सीबीएसई बोर्ड की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, सीटीईटी 2024 परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 17 सितंबर 2024 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 16 अक्टूबर 2024 तक का समय दिया गया है। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए नीचे दिए स्टेप्स से आवेदन कर सकते हैं।

CTET Exam 2024 New Date: सीटीईटी 2024 की नई तारीख

सीटीईटी 2024 की परीक्षा पहले 1 दिसंबर 2024 को होने वाली थी। सीबीएसई बोर्ड द्वारा यह परीक्षा आयोजित की जाती है। बोर्ड की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, अब सीटीईटी 2024 परीक्षा का आयोजन 15 दिसंबर 2024 को होगा। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। आवेदन का तरीका नीचे देख सकते हैं।

CTET Exam के लिए करें आवेदन

  • इस परीक्षा में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- ctet.nic.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest updates के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद CTET December 2024 Primary and Junior Level Exam Apply Online के लिंक पर जाना होगा।
  • अगले पेज पर Registration के लिकं पर क्लिक करें।
  • अब मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
  • आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

CTET Exam Application Fees: कितनी है फीस?

सीटीईटी 2024 में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को फीस का भुगतान करना जरूरी है। इसमें सिंगल पेपर के लिए जनरल, ओबीसी और EWS वर्ग के उम्मीदवारों को फीस के तौर पर 1000 रुपये जमा करने होंगे। वहीं, एससी-एसटी और दिव्यांग के लिए फीस 500 रुपये है। जबकि, प्राइमरी के लिए जनरल, ओबीसी और EWS की फीस 1200 रुपये है। वहीं, एससी और एसटी के लिए फीस 600 रुपये निर्धारित है।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article