CTET Answer Key 2024 Download: सीटीईटी परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए अहम सूचना है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड(CBSE) किसी भी वक्त केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2024 (CTET 2024) की आंसर की जारी कर (CTET Answer Key 2024 Paper 1) सकता है। प्रारंभिक उत्तर कुंजी जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर ctet.nic.in पर उपलब्ध करवा दी जाएगी। यहां आपत्ति दर्ज करवाने के लिए उम्मीदवारों को एक से दो दिन का समय (CTET Answer Key 2024 Paper 2) दिया जाएगा। वहीं विशेषज्ञों द्वारा आपत्तियों का निपटारा करने के बाद रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।
इस बार सीटीईटी जुलाई की परीक्षा 7 जुलाई 2024 (रविवार) को आयजित की गई थी। एग्जाम दो शिफ्ट में निर्धारित था। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 12 बजे तक थी। जबकि सेकेंड शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 तक हुई थी। परीक्षा कुल 137 केंद्रों पर निर्धारित थी। आंसर की जारी होने के बाद नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए डाउनलोड कर सकेंगे। साथ ही यहां आप सीटीईटी परीक्षा में पासिंग मार्क्स जान सकते हैं।
CTET Answer Key 2024 PDF Download: डाउनलोड करें आंसर की
- ctet.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर
CTET Answer Key 2024 Download लिंक पर क्लिक करें। - यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- आंसर की आपके स्क्रीन पर आ जाएगी।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
