एजुकेशन

CTET 2025 Notification: जारी होने जा रहा सीटीईटी नोटिफिकेशन, ctet.nic.in पर ऐसे करें अप्लाई

CTET 2025 Notification Date: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) का नोटिफिकेशन जल्द जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर तय समय के अंदर ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे।

Image

CTET Notification 2025 Date

CTET 2025 Notification Date: सीटीईटी नोटिफिकेशन का इंतजार खत्म होने जा रहा है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) का नोटिफिकेशन किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर तय समय के अंदर ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे। बता दें कि सीटीईटी एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जिसका आयोजन साल में दो बार किया जाता है। सीटीईटी के तहत दो पेपर होते हैं। पेपर 1 कक्षा 1 से 5 और पेपर 2 कक्षा 6 से 8 तक के शिक्षकों की पात्रता निर्धारित करने के लिए आयोजित की जाती है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सीटीईटी नोटिफिकेशन जुलाई के पहले या दूसरे सप्ताह में जारी किया जा सकता है। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। साथ ही सीटीईटी नोटिफिकेशन की डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध करवा दी जाएगी। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इन आसान स्टेप्स में ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे।

How to apply for CTET 2025

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
  • फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।

CTET Notification 2025: कितना देना होगा शुल्क

सीबीएसई सीटीईटी पेपर 1 एप्लीकेशन के लिए जनरल और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को 1000 और दोनो पेपर के लिए 1200 रुपए शुल्क जमा करना होगा। वहीं, एससी और एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को एक पेपर के लिए 500 और दोनो पेपर के लिए 600 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार करें।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेय author

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वव... और देखें

End of Article