एजुकेशन

CSIR UGC NET Result 2023: जारी होने वाला है CSIR यूजीसी नेट का रिजल्ट, चेक करें अपडेट

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Jul 11, 2023, 02:45 PM IST

CSIR UGC NET Result 2023 Date Time: सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा का परिणाम जारी किए जाने की तैयारी हो गई है। यदि आपने भी इस सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा में हिस्सा लिया है, तो यहां से रिजल्ट डेट पर लेटेस्ट अपडेट चेक कर सकते हैं।

Image

CSIR यूजीसी नेट का रिजल्ट (image - canva)

CSIR UGC NET Result 2023 Date Time: सीएसआईआर नेट परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा का परिणाम जारी किए जाने की तैयारी हो गई है। यदि आपने भी इस सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा में हिस्सा लिया है, तो यहां से रिजल्ट डेट पर लेटेस्ट अपडेट चेक कर सकते हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सीएसआईआर यूजीसी नेट रिजल्ट 2023 इसी हफ्ते जारी किया जा सकता है। जानकारों की मानें, तो CSIR UGC NET Result 2023 Expected Date 12 से 14 है। जल्द ही आधिकारिक तारीख व समय की जानकारी दी जाएगी, एक बार जारी होने के बाद उम्मीदवार csirnet.nta.nic.in से रिजल्ट देख सकेंगे। सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा के लिए इस बार 2.74 लाख अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी है, जल्द ही रिजल्ट को लेकर इनका इंतजार खत्म होने वाला है।

CSIR UGC NET Results 2023 को csirnet.nta.nic.in के अलावा एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in से भी देखा जा सकेगा। रिजल्ट आॅनलाइन जारी किए जाएंगे।

CSIR यूजीसी नेट 2023 रिजल्ट कैसे करें चेक?

  • सबसे पहले csirnet.nta.nic.in पर जाएं।
  • अब “Joint CSIR UGC NET Result 2023” नाम के लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विंडो खोलें और लॉगिन करें।
  • अब स्क्रीन पर रिजल्ट देखें, इसका प्रिंटआउट ले लें।

सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा देश भर के 178 शहरों में आयोजित की गई थी। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा 6 से 8 जून 2023 तक 5 विषयों - केमिकल साइंस अर्थ एस्माॅस्फेरिक, ओशियन एंड प्लानेट्री साइंस, लाइफ साइंस मैथमैटिकल साइंस के लिए आयोजित की गई थी।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article