एजुकेशन

CSIR यूजीसी नेट जून परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक

NTA ने Joint CSIR-UGC NET June 2026 का रिजल्ट और रैंक जारी कर दिया है। जिन लोगों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे csirnet.nta.nic.in या खबर में दिए लिंक से इन अपडेट को चेक कर सकते हैं।

Image

CSIR यूजीसी नेट जून परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी

CSIR UGC NET June 2026 Result Link: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने Joint CSIR-UGC NET June 2026 का रिजल्ट और रैंक जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब अपना रिजल्ट और रैंक कार्ड आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर लॉगिन करके देख सकते हैं। हालांकि डायरेक्ट लिंक खबर में दिया गया है। इन अपडेट्स को देखने के लिए एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की जरूरत होगी। आधिकारिक पोर्टल पर रिजल्ट और रैंक से जुड़ा लिंक भी उपलब्ध है।

CSIR-UGC NET परीक्षा विज्ञान और तकनीकी विषयों में Junior Research Fellowship (JRF), Lectureship/Assistant Professor और संबंधित पात्रता तय करने के लिए आयोजित की जाती है। जून 2026 सत्र की परीक्षा 17 और 18 जुलाई को कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में हुई थी।

CSIR NET June Result & Rank Card 2026 कैसे करें चेक

CSIR NET जून सेशन की परीक्षा का परिणाम और रैंक कार्ड 2026 देखने के लिए इन आसान स्टेप्स को करें फॉलो:

  • उम्मीदवार अपना रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले csirnet.nta.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर Candidate Activity के नीचे देखें
  • अब 'Result and Rank of the Joint CSIR-UGC NET June 2026' पर क्लिक करें।
  • इसके बाद लॉगिन पेज खुलेगा।
  • अब एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें। स्क्रीन पर आपका रिजल्ट और रैंक कार्ड दिखाई देगा।
  • इसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट ले लें।

ये रहा डायरेक्ट लिंक - CSIR UGC NET June 2026 Result and Rank Detail

स्कोरकार्ड में उम्मीदवार के विषयवार अंक, क्वालिफिकेशन स्टेटस और JRF/Assistant Professor से जुड़ी पात्रता की जानकारी देखी जा सकती है। रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार को नाम, अंक और अन्य विवरण ध्यान से जांच लेना चाहिए।

ध्यान रहे, न्यूनतम क्वालिफाइंग अंक हासिल करना अपने आप में JRF या Assistant Professor के लिए चयन की गारंटी नहीं है। वास्तविक पात्रता संबंधित परिणाम और कटऑफ के आधार पर तय होगी।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article