एजुकेशन

CSIR UGC NET December 2025 Answer Key: जारी हुई सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा की आंसर की, ऐसे करें डाउनलोड

CSIR UGC NET December 2025 Answer Key OUT: सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा की आंसर की आज 30 दिसंबर को जारी कर दी गई है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा जारी इस आंसर की को देख सकते हैं, और अपने रिजल्ट का लगभग अनुमान लगा सकते हैं।

CSIR UGC NET December 2025 Answer Key

CSIR UGC NET December 2025 Answer Key

CSIR UGC NET December 2025 Answer Key Released: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च (CSIR) यूजीसी नेट दिसंबर 2025 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in से इन आंसर की को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। ये प्रोविजनल आंसर-की है जिसका मतलब है कि जो लोग इस आंसर की से संतुष्ट नहीं है, वे आपत्ति कर सकते हैं, अगर वैध तरीके से आपत्तियां की गई तो उन विचार किया जाएगा और दोबारा से आंसर की जारी की जाएगी, जिसे आप 'फाइनल आंसर की' कहते हैं।

अगर कोई आपत्ति है, तो 1 जनवरी 2026 (गुरुवार) रात 11 बजे तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। लेकिन ऐसा करने के लिए प्रति प्रश्न 200 रुपये की फीस देनी होगी।

रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स शीट भी हुई जारी

प्रोविजनल आंसर-की के साथ रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स शीट भी जारी कर दी गई है। इन दोनों अपडेट को आप CSIR NET की ऑफिशियल वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर से देख सकते हैं। प्रोविजनल आंसर-की देखने के लिए, उम्मीदवारों को लॉगिन विंडो में अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि डालकर लॉगिन करना होगा।

2,12,552 उम्मीदवारों ने कराया था रजिस्ट्रेशन

इस बार, CSIR UGC NET परीक्षा दिसंबर 2025 के लिए कुल 2,12,552 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, यह परीक्षा 18 दिसंबर 2025 को आयोजित की गई थी।

ऑफिशियल नोटिस में क्या कहा गया?

NTA ने एक ऑफिशियल नोटिस में कहा, "नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 18.12.2025 को पूरे भारत में 2,12,552 उम्मीदवारों के लिए CBT मोड में जॉइंट CSIR-UGC NET परीक्षा दिसंबर-2025 आयोजित की। प्रोविजनल आंसर-की और रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स के साथ प्रश्न पत्र वेबसाइट: csirnet.nta.nic.in पर इच्छुक उम्मीदवारों के लिए चुनौती देने के लिए उपलब्ध हैं। आंसर-की को चुनौती देने की प्रक्रिया एनेक्सर-I के रूप में संलग्न है।" "जो उम्मीदवार प्रोविजनल आंसर-की से संतुष्ट नहीं हैं, वे प्रति प्रश्न 200 रुपये (केवल दो सौ रुपये) की फीस देकर इसे चुनौती दे सकते हैं, यह फीस नॉन-रिफंडेबल प्रोसेसिंग फीस होगी। आंसर-की को चुनौती देने की अवधि नीचे दी गई है:"

फाइनल आंसर की के आधार पर रिजल्ट तैयार किया जाएगा और घोषित किया जाएगा। किसी भी कैंडिडेट को उसके चैलेंज के स्वीकार या अस्वीकार होने के बारे में अलग से जानकारी नहीं दी जाएगी।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंह author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article