एजुकेशन

CSIR UGC NET Dec 2023: जारी हुई यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा की सिटी स्लिप, इस लिंक से करें डाउनलोड

CSIR UGC NET Dec 2023 City Slip Download: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, एनटीए ने सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2023 सिटी स्लिप csirnet.nta.ac.in पर जारी कर दी है। उम्मीदवार यहां डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करें।

Image

यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा की सिटी स्लिप 2023

CSIR UGC NET Dec 2023 City Slip Download: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, एनटीए द्वारा सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2023 सिटी स्लिप जारी कर दी गई है। इच्छुक उम्मीदवार csirnet.nta.ac.in से या लेख में दिए गए डायरेक्ट लिंक से परीक्षा सूची को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हो रहे हैं, उन्हें सिटी इन्फॉर्मेशन स्लिप डाउनलोड करना जरूरी है, क्योंकि यहीं से आप परीक्षा के केंद्र के बारे में जान सकेंगे। बता दें, एग्जाम सिटी स्लिप व एडमिट कार्ड दोनों अलग अलग चीजें होती हैं।

परीक्षा कार्यक्रम भी जारी

दिसंबर 2023 के लिए संयुक्त सीएसआर यूजीसी नेट परीक्षा का परीक्षा कार्यक्रम भी जारी कर दिया गया है। शेड्यूल के अनुसार, परीक्षाएं 26 दिसंबर, 2023 से शुरू होंगी और 28 दिसंबर, 2023 को समाप्त होंगी।

क्रेडिंशियल से पाएंगे सिटी स्लिप

उम्मीदवार अपनी पंजीकृत आईडी और जन्म तिथि दर्ज करके CSIR UGC NET Exam City Slip 2023 कर सकते हैं।

सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2023 परीक्षा का कार्यक्रम

विषय परीक्षा तिथि समय
जीवन विज्ञान 26-दिसंबर 9 से 12
जीवन विज्ञान 26-दिसंबर 3 से 6
रसायन विज्ञान 27-दिसंबर 9 से 12
पृथ्वी, वायुमंडलीय, महासागर और ग्रह विज्ञान और भौतिक विज्ञान 27-दिसंबर 3 से 6
गणितीय विज्ञान 28-दिसंबर 9 से 12

सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2023 सिटी स्लिप - डाउनलोड करने का तरीका

  • आधिकारिक वेबसाइट – csirnet.nta.ac.in पर जाएं
  • होमपेज पर ज्वाइंट सीएसआईआर-यूजीसी नेट सिटी इंटिमेशन लिंक पर क्लिक करें
  • एक नई वेबसाइट खुलेगी
  • अपना आवेदन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें
  • परीक्षा शहर की पर्ची स्क्रीन पर आ जाएगी।

कब आएगा एडमिट कार्ड

पिछले रुझानों के आधार पर सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा 2023 के लिए प्रवेश पत्र इस सप्ताह जारी होने की संभावना है।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article