एजुकेशन

CSIR NET Admit Card: जारी हुआ सीएसआईआर नेट एडमिट कार्ड, यह रहा डाउनलोड लिंक

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Dec 22, 2023, 08:32 AM IST

CSIR NET Admit Card Download Link: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने सीएसआईआर नेट (काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट) के लिए विषयवार एडमिट कार्ड csirnet.nta.ac.in पर जारी कर दिया है।

Image

सीएसआईआर नेट एडमिट कार्ड

CSIR NET Admit Card Dec 2023 Download Link: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने सीएसआईआर नेट (काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट) के लिए विषयवार एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा का फॉर्म भरा था, वे यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से CSIR UGC NET Admit Card 2023 कर सकते हैं। एनटीए ने सीएसआईआर नेट परीक्षा 2023 का एडमिट कार्ड आधिकारिक तौर पर csirnet.nta.ac.in पर जारी किया है।

सीएसआईआर यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2023 लिंक (CSIR UGC NET Admit Card 2023 link) और परीक्षा तिथि (CSIR UGC NET Exam 2023 Schedule) का शेड्यूल नीचे देखें। सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा 26, 27 और 28 दिसंबर को आयोजित होने वाली है।

सीएसआईआर नेट परीक्षा तिथि 2023

परीक्षा तिथि विषय का नाम शिफ्ट 1 शिफ्ट 2
26.12.2023 जीवन विज्ञान प्रातः 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक--
जीवन विज्ञान --दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक
27.12.2023 रसायन विज्ञान प्रातः 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक--
पृथ्वी, वायुमंडलीय, महासागर और ग्रह विज्ञान --दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक
भौतिक विज्ञान--दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक
28.12.2023गणित विज्ञान सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक--

सीएसआईआर नेट एडमिट कार्ड 2023: कैसे डाउनलोड करें - CSIR NET Admit Card 2023: How to download

  • आधिकारिक वेबसाइट-csirnet.nta.ac.in पर जाएं
  • एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें और अपना आवेदन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें
  • एडमिट कार्ड एक्सेस करें और इसे डाउनलोड करें, इसका प्रिंट निकलवा लें।

परीक्षा हॉल में जाते समय प्रवेश पत्र के साथ उसकी फोटोकॉपी और पासपोर्ट आकार की फोटो भी ले जाएं। साथ में एक वैध आईडी प्रमाण अनिवार्य है।

एनटीए जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) और कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में लेक्चरशिप के लिए संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट परीक्षा दिसंबर, 2023 आयोजित कर रहा है।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article