एजुकेशन

Bihar Police Constable Admit Card 2025: 16 जुलाई को होने वाली बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड हुआ जारी

Bihar Police Constable Admit Card 2025 Released: बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। बता दें, अलग अलग परीक्षा तिथि के लिए अलग अलग दिन पर एडमिट कार्ड जारी किया जा रहा है। उम्मीदवार csbc.bihar.gov.in पर से इन्हें चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

16 जुलाई को होने वाली बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड हुआ जारी (image - apply-csbc.com/csbc_125_admit_v1/)

Bihar Police Constable Admit Card 2025 Released: बड़ी खबर! केंद्रीय कांस्टेबल चयन बोर्ड (CSBC) ने 16 जुलाई, 2025 को होने वाली बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए फॉर्म भरा था, और जिनकी परीक्षा 16 जुलाई को लगी है, केवल वे इन एडमिट कार्ड को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। इन प्रवेश पत्र को csbc.bihar.gov.in पर जारी किया गया है, इच्छुक उम्मीदवार खबर में दिए लिंक से एक्सेस कर सकते हैं।

उम्मीदवारों के पास बिहार पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए 16 जुलाई (सुबह 10:30 बजे तक) का समय है।

Bihar Police Constable Admit Card 2025 Download

बिहार पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025 कैसे डाउनलोड करें?

चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट: csbc.bihar.gov.in पर जाएं।

चरण 2: होमपेज पर उपलब्ध 'ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड करें' लिंक पर क्लिक करें।

चरण 3: पंजीकरण आईडी/मोबाइल नंबर और जन्मतिथि सबमिट करें।

चरण 4: बिहार पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025 स्क्रीन पर दिखाई देगा।

चरण 5: इसे डाउनलोड करें।

अगर आप इस तरह से एडमिट एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं, तो इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें

अधिकारी प्रत्येक दिन की परीक्षा के लिए अलग-अलग एडमिट कार्ड जारी करेंगे।

आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 16, 20, 23, 27, 30 जुलाई और 3 अगस्त को एक ही पाली में दोपहर 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित की जाएगी।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article