एजुकेशन

CSAB Special Round 2026: पहले राउंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, जानें आगे की प्रक्रिया

CSAB ने स्पेशल राउंड काउंसलिंग 2026 के पहले राउंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है। इसके साथ ही DASA UG 2026 (विदेश में रहने वाले भारतीय छात्रों के लिए प्रवेश प्रक्रिया) का भी पहला सीट अलॉटमेंट जारी किया गया है।

Image

CSAB Special Round 2026

DASA UG, CSAB Round 1 Seat Allotment 2026: इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है। सेंट्रल सीट अलॉटमेंट बोर्ड (CSAB) ने स्पेशल राउंड काउंसलिंग 2026 के पहले राउंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है। इसके साथ ही DASA UG 2026 (विदेश में रहने वाले भारतीय छात्रों के लिए प्रवेश प्रक्रिया) का भी पहला सीट अलॉटमेंट जारी किया गया है। जिन उम्मीदवारों ने इस काउंसलिंग में हिस्सा लिया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना सीट अलॉटमेंट स्टेटस देख सकते हैं। इसके लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड की जरूरत होगी।

रिजल्ट कैसे देखें?

सबसे पहले CSAB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद CSAB Special Round या DASA UG 2026 काउंसलिंग के लिंक पर क्लिक करें। अब अपना आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करके लॉग इन करें। जानकारी सबमिट करते ही स्क्रीन पर सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट दिखाई देगा। उम्मीदवार अपना अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।

सीट मिलने के बाद क्या करना होगा?

जिन उम्मीदवारों को पहले राउंड में सीट मिली है, उन्हें सबसे पहले "Initial Seat Allotment Intimation Slip" डाउनलोड करनी होगी। इस दस्तावेज में सीट से जुड़ी पूरी जानकारी और आगे की प्रक्रिया बताई गई है।

इसके बाद उम्मीदवारों को अपनी पसंद के अनुसार पांच विकल्पों में से किसी एक का चयन करना होगा।

  • Freeze: मिली हुई सीट को स्वीकार करना।
  • Slide: उसी संस्थान में बेहतर ब्रांच मिलने का इंतजार करना।
  • Float: किसी दूसरे संस्थान या बेहतर विकल्प का इंतजार करना।
  • Surrender: मिली हुई सीट छोड़ देना।
  • Withdraw: काउंसलिंग प्रक्रिया से पूरी तरह बाहर हो जाना।

दस्तावेज अपलोड करना जरूरी

जिन उम्मीदवारों ने Freeze, Slide या Float विकल्प चुना है, उन्हें जरूरी दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड करने होंगे। हालांकि, जिन छात्रों के दस्तावेज JoSAA 2026 काउंसलिंग के दौरान पहले ही सफलतापूर्वक सत्यापित हो चुके हैं, उन्हें दोबारा दस्तावेज अपलोड करने की जरूरत नहीं होगी। वहीं, Surrender या Withdraw विकल्प चुनने वाले उम्मीदवारों पर भी यह नियम लागू नहीं होगा।

समय पर पूरी करें एडमिशन प्रक्रिया

सीट मिलने के बाद उम्मीदवारों को तय समय के भीतर ऑनलाइन रिपोर्टिंग, दस्तावेज सत्यापन और प्रवेश शुल्क जमा करना होगा। यदि कोई उम्मीदवार समय सीमा के अंदर यह प्रक्रिया पूरी नहीं करता है, तो उसकी आवंटित सीट रद्द हो सकती है।

उम्मीदवारों के लिए जरूरी सलाह

अगर आपको पहले राउंड में सीट मिल गई है, तो बिना देरी किए अपना अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करें और सभी निर्देश ध्यान से पढ़ें। अपनी स्थिति के अनुसार सही विकल्प चुनें और समय रहते दस्तावेज अपलोड, शुल्क जमा तथा बाकी प्रवेश प्रक्रिया पूरी करें। किसी भी नई जानकारी के लिए केवल CSAB की आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article