एजुकेशन

CRPF Admit Card 2023 Released: जारी हुआ सीआरपीएफ एएसआई और हेड कांस्टेबल का एडमिट कार्ड, यहां करें डाउनलोड

CRPF ASI, HCM Admit Card 2023 Released: सेट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स ने स्टेनो और हेड कांस्टेबल स्किल टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rect.crpf.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

CRPF Admit Card 2023 Released: यहां डाउनलोड करें सीआरपीएफ एएसआई और एचसीएम का एडमिट कार्ड

CRPF ASI, HCM Admit Card 2023 Released: सीआरपीएफ के हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के लिए (CRPF ASI Admit Card 2023) बड़ी खबर है। केंद्रीय पुलिस रिजर्व बल ने सहायक उप निरीक्षक और हेड कांस्टेबल (मंत्रिस्तरीय) के स्किल टेस्ट परीक्षा 2022 का एडमिट कार्ड जारी (CRPF HCM Admit Card 2023) कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rect.crpf.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

CRPF HCM Admit Card 2023

इस बार सीआरपीएफ के इन पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट 22 फरवरी से 28 फरवरी 2023 तक आयोजित किया गया था। वहीं परिणाम 15 नवंबर को घोषित किया गया था। असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के स्किल टेस्ट के लिए कुल 17 हजार 420 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। जबकि हेड कांस्टेबल मंत्रिस्तरीय पदों के शॉर्टहैंड के लिए 65 हजार 818 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

CRPF ASI, HCM Admit Card 2023 Download

  1. सबसे पहले rect.crpf.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर जाकर CRPF ASI, HCM Recruitment 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  3. यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  4. एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  5. नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
  6. एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  7. नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

CRPF ASI Admit Card: एडमिट कार्ड अनिवार्यध्यान रहे स्किल टेस्ट व शॉर्टहैंड टेस्ट के लिए उम्मीदवारों को बिना प्रवेश पत्र के परीक्षा हॉल के अंदर एंट्री नहीं दी जाएगी। साथ ही अपने प्रवेश पत्र के साथ आधार कार्ड की छायाप्रति व पासपोर्ट साइज फोग्राफ ले जाना ना भूलें।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article