एजुकेशन

CMAT 2024 Application: कॉमन मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट के लिए आवेदन शुरू, जानें कहां और कैसे करें अप्लाई

NTA CMAT Application 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तरफ से कॉमन मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट (NTA CMAT 2024) के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। इसमें आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स 19 अप्रैल से 21 अप्रैल 2024 तक एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन कर सकते हैं। इस परीक्षा का आयोजन मई महीने में होगा।

Image

CMAT 2024 के लिए करें आवेदन

Photo : iStock

NTA CMAT Application 2024: देश के टॉप मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट में एडमिशन के लिए कॉमन मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट (NTA CMAT 2024) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तरफ से इस एग्जाम के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

सीमैट 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया 29 मार्च 2024 से शुरू हो गई है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्सको 18 अप्रैल 2024 तक का समय दिया गया है। इसमें आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स 19 अप्रैल से 21 अप्रैल 2024 तक एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।

CMAT 2024 के लिए ऐसे करें अप्लाई

  • रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को सबसे पहले कैंडिडेट्स को आधिकारिक वेबसाइट Exams.nta.ac.in/CMAT पर जाना होगा।
  • अब Online Registration के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद CMAT Application के ऑप्शन पर जाएं।
  • अगले पेज पर मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
  • आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।
CMAT 2024 Application Direct Link यहां डायरेक्ट अप्लाई करें।

कब होगी परीक्षा?

NTA की ओर से सीमैट एग्जाम का आयोजन मई में होगा। परीक्षा की अवधि 180 मिनट की होगी। प्रश्न पत्र का माध्यम केवल इंग्लिश होगा। एग्जाम के लिए तारीख जल्द घोषित होगी। इसके लिए कैंडिडेट्स वेबसाइट पर नजर रखें। परीक्षा केंद्रों की डिटेल्स नीचे देख सकते हैं-

उत्तर प्रदेश: आगरा, प्रयागराज, बरेली, गोरखपुर, कानपुर, लखनऊ, मेरठ और वाराणसी

उत्तराखंड: हलद्वानी, रूड़की और देहरादून

राजस्थान: जयपुर, जोधपुर, कोटा और उदयपुर

मध्य प्रदेश: भोपाल, ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर और सागर

बिहार: गया, मुजफ्फरपुर, पटना और बेगुसराय

दिल्ली: दिल्ली/एनसीआर

हरियाणा: फ़रीदाबाद, गुरूराम और कुरूक्षेत्र

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article