एजुकेशन

योगी सरकार का बड़ा फैसला! पुलिस भर्ती में मिलेगी 3 साल की छूट, 32,679 पदों पर होनी है भर्ती

Age Relaxation in UP Police Bharti: हाल ही में योगी सरकार ने 32,679 पदों पर भर्ती का नोटफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती में सिविल पुलिस के अलावा PAC, विशेष सुरक्षा (SSF), महिला बटालियन, घुड़सवार और जेल वार्डर के पद शामिल हैं। अब इस भर्ती में योगी सरकार ने अभ्यर्थियों को बड़ी राहत देते हुए आयु सीमा में 3 साल की छूट दी है।

Image

UP Police Bharti

Age Relaxation in UP Police Bharti: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस भर्ती में अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है। यूपी पुलिस व जेल विभाग की सीधी भर्ती में आयु सीमा में 3 साल की छूट दी गई है। इस छूट में आरक्षी, पीएसी, विशेष सुरक्षा बल, महिला बटालियन और जेल वार्डर शामिल हैं। कुल 32,679 पदों पर भर्ती के लिए सभी वर्गों को आयुसीमा में छूट दी गई है। सरकार ने भर्ती में 3 साल की छूट देते हुए अभ्यर्थियों के हित में फैसला लिया है।

32,679 पदों पर होगी भर्ती

बताते चलें कि हाल ही में योगी सरकार ने 32,679 पदों पर भर्ती का नोटफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती में सिविल पुलिस के अलावा PAC, विशेष सुरक्षा (SSF), महिला बटालियन, घुड़सवार और जेल वार्डर के पद शामिल हैं। बता दें कि सिविल पुलिस में 10,469 पदों पर महिला और पुरुष अभ्यर्थियों की भर्ती होगी। वहीं PAC में पुरुषों के लिए 15,131 पद खाली हैं। UP SSF में पुरुष अभ्यर्थियों के लिए 1341 वेकेंसी खाली हैं।

कितनी होगी फीस

भर्ती में सामान्य, ईडब्ल्यूएस और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 500 रुपये लगेंगे। वहीं अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के लिए फीस 400 रुपये है। यूपी पुलिस समेत अन्य सरकारी भर्तियों में OTS या फिर OTR का मतलब होता है- One Time registration. यानी कि आप अपनी कुछ बेसिक जानकारी, योग्यता, पहचान व संपर्क विवरण बोर्ड के पोर्टल पर दर्ज करते हैं। इससे आपको बार-बार आवेदन करते हुए एक ही जानकारी फिर से नहीं भरनी पड़ती। इसका मकसद अभ्यर्थियों को पारदर्शी और प्रोफेशन बनाना होता है।

एक बार ओटीआर पूरा हो जाने के बाद आपकी प्रोफाइल सिस्टम में सेव हो जाती है। इसके बाद जब भी आप आवेदन करते हैं तो आपको बार-बार अपनी जानकारी नहीं देनी पड़ती। ओटीआर फ्यूचर रिकग्निशन के लिए बेहद जरूरी है। साथ ही इसको भरने से भविष्य में गलती की संभावनाएं भी बेहद कम हो जाती हैं।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article