एजुकेशन

UP: हर जिले में बाबा साहब अंबेडकर के नाम से बनेगा छात्रावास, युवाओं के लिए सीएम योगी की बड़ी घोषणा

सीएम योगी आदित्यनाथ ने ऐलान किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 नवंबर को संविधान दिवस घोषित कर बाबा साहब अंबेडकर के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की। भाजपा सरकार ने यह निर्णय लिया है कि अनुसूचित जाति और जनजाति के छात्रों के लिए बनने वाले सभी छात्रावासों का नाम बाबा साहब अंबेडकर के नाम पर रखा जाएगा।

Image

Chief Minister Yogi Adityanath

उत्तर प्रदेश विधान परिषद के बजट पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष को संविधान के सम्मान और संरक्षण को लेकर जमकर घेरा। समाजवादी पार्टी और अन्य विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि ये दल बाबा साहब भीमराव अंबेडकर और अन्य दलित-पिछड़े महापुरुषों को कभी सम्मान नहीं दे पाए। जबकि डबल इंजन की भाजपा सरकार ने अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर और पंच तीर्थों के निर्माण जैसी कई ऐतिहासिक पहल की हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने यह निर्णय लिया है कि प्रदेश के हर जनपद में अनुसूचित जाति और जनजाति के छात्रों के लिए बनने वाले सभी छात्रावासों का नाम बाबा साहब अंबेडकर के नाम पर रखा जाएगा।

सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 नवंबर को संविधान दिवस घोषित कर बाबा साहब अंबेडकर के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की। भाजपा सरकार ने यह निर्णय लिया है कि अनुसूचित जाति और जनजाति के छात्रों के लिए बनने वाले सभी छात्रावासों का नाम बाबा साहब अंबेडकर के नाम पर रखा जाएगा। इसके अलावा, लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर महिलाओं के लिए सात छात्रावासों की सुविधा देने की योजना बनाई गई है। सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर हर जिले में 100 एकड़ क्षेत्रफल में एम्प्लॉयमेंट जोन बनाने का निर्णय लिया है।

इसी तरह, महान स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर बलरामपुर के इमलिया कोडर में जनजातीय म्यूजियम का निर्माण पहले ही किया जा चुका है, और अब मिर्जापुर और सोनभद्र में भी ऐसे ही म्यूजियम बनाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में हर नगर निकाय में एक डिजिटल लाइब्रेरी बनाई जाएगी। यह लाइब्रेरी अटल जी की स्मृति को समर्पित होगी और युवाओं के लिए ज्ञान का केंद्र बनेगी।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article