एजुकेशन

CLAT रिजल्ट में छात्र व शिक्षक की जोड़ी का कमाल, दूसरी व तीसरी रैंक पाकर रचा इतिहास

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Dec 11, 2023, 02:01 PM IST

CLAT 2024 Result Link: कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट रिजल्ट जारी कर ​दिया गया है, बेंगलुरु की एक छात्र-शिक्षक की जोड़ी ने प्रतिष्ठित CLAT 2024 में दूसरा व तीसरा स्थान पाकर इतिहास रच दिया है।

Image

CLAT रिजल्ट में छात्र व शिक्षक की जोड़ी ने पाई दूसरी व तीसरी रैंक

CLAT 2024 Result Link: कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट रिजल्ट इस रविवार जारी कर दिया गया। बेंगलुरु की एक छात्र-शिक्षक की जोड़ी ने प्रतिष्ठित CLAT (Common Law Admission Test) 2024 में दूसरा व तीसरा स्थान पाकर इतिहास रच दिया है। इस कहानी में ट्विस्ट यह है कि छात्र ने अपने शिक्षक को पछाड़ दिया। प्रद्योत शाह (Pradhyot Shah), माल्या अदिति इंटरनेशनल स्कूल के 12वीं कक्षा के छात्र हैं। इन्होंने CLAT 2024 Result में दूसरी रैंक हासिल की, जबकि इनके गुरु राहुल पुलकुर्थी ने तीसरी रैंक हासिल की।

गुरु और शिष्य की जोड़ी का कमाल

प्रद्योत शाह और राहुल पुलकुर्थी ने समान अंक हासिल किए, लेकिन लीगल सेक्शन में प्रद्योत के प्रदर्शन ने उन्हें दूसरी रैंक दिला दी। CLAT 2024 में राजस्थान के एक छात्र ने परफेक्ट 100 परसेंटाइल हासिल किया और छह अन्य ने प्रभावशाली छात्रों ने 99.99 परसेंटाइल हासिल किया।

जिन लोगों ने अभी तक परिणाम नहीं देखा है वे consortiumofnlus.ac.in से चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। अब प्रद्योत शाह को एनएलएसआईयू और एनएलयू दिल्ली दोनों में से किसी एक को चुनना है। वहीं उनके कोच राहुल करियर लॉन्चर के पार्टनर हैं।

कंसोर्टियम ने 4 दिसंबर को CLAT की अनंतिम उत्तर कुंजी जारी की थी और उम्मीदवारों की प्रतिक्रिया की समीक्षा करने के बाद 10 दिसंबर को CLAT Final Answer Key जारी की थी।

12 दिसंबर से करना होगा पंजीकरण

परिणाम जारी हो गया है अब शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार प्रवेश सह परामर्श प्रक्रिया (admission cum counselling) के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। यह 12 दिसंबर को शुरू होगा और 22 दिसंबर, 2023 को समाप्त होगा। प्रवेश परीक्षा रविवार, 3 दिसंबर, 2024 को 25 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 139 परीक्षा केंद्रों पर हुई थी। रिकॉर्ड 97.03 प्रतिशत पंजीकृत उम्मीदवार CLAT UG में उपस्थित हुए, जबकि 93.92 प्रतिशत पंजीकृत उम्मीदवारों ने PG परीक्षा दी।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article