एजुकेशन

CHSE Odisha 12th Supplementary Result 2026 आधिकारिक वेबसाइट पर जारी, 5 आसान स्टेप में करें मार्कशीट डाउनलोड

CHSE Odisha 12th Supplementary Result 2026: ओडिशा बोर्ड द्वारा 3 और 4 जुलाई को आयोजित की गई 12वीं कक्षा की सप्लीमेंट्री और इंप्रूवमेंट परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट orissaresults.nic.in पर कर दी गई है।

Image

CHSE Odisha 12th Supplementary Result 2026 (Photo - AI)

CHSE Odisha 12th Supplementary Result 2026: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, ओडिशा (CHSE) द्वारा आयोजित की गई कक्षा 12वीं सप्लीमेंट्री और इंप्रूवमेंट परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार खत्म हो गया है। बोर्ड द्वारा रिजल्ट की घोषणा कर दी गई है और आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करने के लिए उपलब्ध कराया गया है। इस परीक्षा में शामिल हुए छात्र अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट orissaresults.nic.in पर जाकर अपने नतीजे चेक क सकते हैं और जारी ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

कब हुई थी ओडिशा सप्लीमेंट्री परीक्षा

ओडिशा बोर्ड द्वारा कक्षा 12वीं की सप्लीमेंट्री और इंप्रूवमेंट परीक्षा का आयोजन 3 जुलाई और 4 जुलाई को आयोजित की गई थी। परीक्षा में वह छात्र शामिल हुए थे जो मुख्य बोर्ड परीक्षा में एक या दो विषय में फेल हुए थे या फिर वह पास थे लेकिन अंकों में सुधार चाहते थे। इन छात्रों के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं।

कहां चेक करें रिजल्ट

परीक्षा में शामिल हुए छात्र orissaresults.nic.in के अलावा chseodisha.nic.in, results.odisha.gov.in वेबसाइट से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा नतीजे प्राप्त करने के लिए वह एसएमएस और DigiLocker एप्लिकेशन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

एसएमएस से कैसे करें रिजल्ट चेक

1. छात्र अपने मोबाइल फोन के इनबॉक्स में जाएं।

2. क्रिएट न्यू मैसेज पर क्लिक करें।

3. अब उसमें RESULT FOR 12 <रोल नंबर> टाइप करें।

4. इस मैसेज को 56263 पर भेजें

5. कुछ ही मिनट में आपको परीक्षा के परिणाम मिल जाएंगे।

कैसे डाउनलोड करें सीएचएसई ओडिशा 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट?

स्टेप 1 - रिजल्ट और ऑनलाइन प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट orissaresults.nic.in पर जाएं।

स्टेप 2 - होमपेज पर दिए गए Odisha Board 12th Supplementary Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3 - अब, नए खुले पेज पर रोल नंबर और जन्मतिथि क साथ कैप्चा कोड दर्ज कर सबमिट के बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 4 - आपकी स्क्रीन पर आपके परीक्षा परिणाम आ जाएंगे।

स्टेप 5 - इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट लें।

कहां से मिलेगी ओरिजिनल मार्कशीट

छात्रों को बता दें कि आधिकारिक वेबसाइट पर जारी मार्कशीट एक डिजिटल प्रोविजनल मार्कशीट है। छात्रों को उनकी ओरिजनल मार्कशीट संबंधित स्कूल द्वारा प्रदान की जाएगी। अब रिजल्ट जारी हो गए हैं, तो जल्द ही स्कूल से छात्र अपनी मार्कशीट कलेक्ट कर पाएंगे। इससे संबंधित अधिक जानकारी के लिए अपने टीचर, प्रिंसिपल या स्कूल प्रशासन से संपर्क करें।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article