CHSE Odisha 12th Result 2025: ओडिशा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कब होगा जारी, इस डायरेक्ट लिंक से चेक करें मार्क्स
CHSE Odisha 12th Result 2025: ओडिशा बोर्ड 12वीं परीक्षा का आयोजन 18 फरवरी से 27 मार्च 2025 तक किया गया था। अब स्टूडेंट्स बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।

CHSE Odisha 12th Result 2025
CHSE Odisha 12th Result 2025: ओडिशा बोर्ड रिजल्ट का इंतजार खत्म होने जा रहा है। काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन (CHSE), ओडिशा की ओर से कक्षा 12वीं परीक्षा का रिजल्ट मई में जारी किए जाने की संभावना है। हालांकि, बोर्ड ने अभी तक ओडिशा बोर्ड रिजल्ट की सटीक तारीख और समय का ऐलान नहीं किया है। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित कर दिया जाएगा। ऐसे में जिन स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा दी थी, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट orissaresults.nic.in और chseodisha.nic.in पर रोल नंबर दर्ज करके नतीजे चेक कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी ओडिशा बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।
Odisha Board 12th Result 2025: किस तारीख को हुई परीक्षा
ओडिशा बोर्ड 12वीं परीक्षा का आयोजन 18 फरवरी से 27 मार्च 2025 तक किया गया था। अब स्टूडेंट्स बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि इस परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को सभी विषयों में कम से कम 33 फीसदी अंक हासिल करना अनिवार्य है। हालांकि, एक या दो विषय में इससे कम नंबर मिलने पर कंपार्टमेंट परीक्षा देने का मौका मिलेगा।
How to download CHSE 12th Result 2025
- ओडिशा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर कक्षा 12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
CHSE Odisha 12th Result 2025: SMS से चेक करें रिजल्ट
ओडिशा बोर्ड 12वीं रिजल्ट एसएमएस से भी चेक किया जा सकता है। इसके लिए आपको ‘RESULT FOR12 ROLL NUMBER’ टाइप करके 56263 पर भेजना होगा। कुछ ही मिनटों में रिजल्ट आपकी मोबाइल स्क्रीन पर आ जाएगा।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। एजुकेशन (Education News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
मैं अंकिता पान्डे Timesnowhindi.com जुड़ी हूं । मैं उत्तर प्रदेश के छोटे से शहर प्रतापगढ़ में पली बढ़ी हूं। शुरुआती पढ़ाई लिखाई भी वहीं रहकर हुई। ज...और देखें

RSOS Result 2025 Date: राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल कक्षा 10वीं व 12वीं का परिणाम इस दिन होगा जारी, यहां से करें चेक

NCET Result 2025: जारी हो गया एनसीईटी परीक्षा का परिणाम, तुरंत करें चेक

UP B.Ed JEE 2025 OUT: जारी हो गया यूपी बी.एड. जेईई रिजल्ट 2025, तुरंत इस Direct Link से करें चेक

SSC CPO 2025 Notification: तय समय पर नहीं जारी होगी दिल्ली पुलिस, सीएपीएफ SI परीक्षा के लिए अधिसूचना, देखें अपडेट

लाखों परीक्षार्थियों के परिणाम हुए जारी, इस Direct Link से करें चेक, up bed jee result 2025 official website
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited