एजुकेशन

CHSE Odisha 12th Result 2025 Date: कल इस समय जारी होगा ओडिशा बोर्ड 12वीं रिजल्ट, orissaresults.nic.in पर रोल नंबर से ऐसे करें चेक

CHSE Odisha 12th Result 2025 Date and Time: ओडिशा बोर्ड 12वीं परीक्षा का आयोजन 18 फरवरी से 27 मार्च 2025 तक किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस साल 12वीं परीक्षा में करीब 3.93 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे।

Image

Odisha Board 12th Result 2025

CHSE Odisha 12th Result 2025 Date and Time: ओडिशा बोर्ड रिजल्ट का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है। काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन (CHSE), ओडिशा की ओर से कक्षा 12वीं परीक्षा का रिजल्ट कल यानी 21 मई को जारी कर दिया जाएगा। ओडिशा बोर्ड 12वीं कॉमर्स, साइंस और आर्ट्स रिजल्ट की घोषणा शाम 4 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की जाएगी। स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट orissaresults.nic.in और chseodisha.nic.in पर रोल नंबर दर्ज करके नतीजे चेक कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी ओडिशा बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी। वहीं, एसएमएस से रिजल्ट चेक करने के लिए आपको RESULT FOR12 ROLL NUMBER टाइप करके 56263 पर भेजना होगा। कुछ ही मिनटों में रिजल्ट आपकी मोबाइल पर आ जाएगा।

CHSE Odisha 12th Result 2025: पास होने के लिए चाहिए इतने नंबर

ओडिशा बोर्ड 12वीं परीक्षा का आयोजन 18 फरवरी से 27 मार्च 2025 तक किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस साल 12वीं परीक्षा में करीब 3.93 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। बता दें कि इस परीक्षा में पास होने के लिए सभी विषयों में कम से कम 33 फीसदी अंक हासिल करना अनिवार्य है। हालांकि, एक या दो विषय में इससे कम नंबर मिलने पर कंपार्टमेंट एग्जाम देने का मौका मिलेगा।

How to download CHSE 12th Result 2025

  • ओडिशा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर कक्षा 12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

Odisha Board HS Result 2025: बीते साल ऐसा रहा रिजल्ट

बीते साल ओडिशा बोर्ड 12वीं परीक्षा का रिजल्ट 26 मई को जारी किया गया था। साल 2024 में 12वीं आर्ट्स का कुल पास प्रतिशत 80.95 फीसदी दर्ज किया गया था। वहीं, साइंस का पास प्रतिशत 86.93 फीसदी और कॉमर्स का 82.27 फीसदी था।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article