एजुकेशन

Chhattisgarh Police Recruitment 2023: छत्तीसगढ़ पुलिस में 6000 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 5वीं, 8वीं, 10वीं पास के लिए मौका

Police Constable Recruitment 2023 Chhattisgarh: उत्तर प्रदेश पुलिस में 52 हजार कांस्टेबल के पदों पर जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू होने वाली है। इस बीच अन्य राज्यों के पुलिस विभाग में बंपर भर्ती आई है। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग ने कांस्टेबल के 6000 से अधिक पदों पर भर्तियां निकाली हैं।

Image

Chhattisgarh Police Recruitment 2023

Police Constable Recruitment 2023 Chhattisgarh: उत्तर प्रदेश पुलिस में 52 हजार कांस्टेबल के पदों पर जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू होने वाली है। इस बीच अन्य राज्यों के पुलिस विभाग में बंपर भर्ती आई है। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग ने कांस्टेबल के 6000 से अधिक पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इस भर्ती भर्ती के माध्यम से जीडी कांस्टेबल, कांस्टेबल ड्राइवर, कांस्टेबल ट्रेड पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इसमें कांस्टेबल जीडी के 5000 से अधिक पद शामिल हैं। जानें कब शुरू होगी यह भर्ती प्रक्रिया और कैसे होगा चयन।

Police Constable Recruitment 2023 Chhattisgarh: आयु सीमा

छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूमतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए, वहीं अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष निर्धारित है। इस भर्ती के माध्यम से जीडी कांस्टेबल, कांस्टेबल ड्राइवर, कांस्टेबल ट्रेड पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इन पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा में आरक्षित कैटेगिरी के कैंडिडेट्स को 5 वर्ष तक की छूट भी दी जाएगी।

Police Recruitment 2023 Chhattisgarh: सैलरी

छत्तीसगढ़ पुलिस में इन पदों पर पे मैट्रिक्स लेवल 4 के तहत 19500 रूपए का मासिक वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा कुछ भत्ते भी शामिल होंगे। उम्मीदवारों को भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करना होगा। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 अक्टूबर से शुरू होगी।

Police Recruitment 2023 Chhattisgarh: योग्यता

इन पदों के लिए छत्तीसगढ़ अथवा मध्य प्रदेश राज्य के स्कूलों से 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। वहीं एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम योग्यता 8वीं पास है। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के पीड़ित परिवार अथवा राहत शिविर में रहने वाले परिवारों के सदस्य 5वीं पास भी आवेदन कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article